फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   पुलिस ने दस गरीब परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री

पुलिस ने दस गरीब परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री

Wed, 31 Jan 2018 10:25 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दस गरीब परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री

विज्ञापन
पौड़ी। एसएसपी जेआर जोशी ने बुधवार को चंदोला रांई गांव में जाकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने दस परिवारों को पांच-पांच किलो चावल और आटा भी वितरित किया।

एसएसपी जेआर जोशी ने चंदोला रांई गांव में वरिष्ठजनों और गरीब लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने लोगों को आपातकालीन स्थिति में पुलिस को फोन करने की सलाह दी। इसके लिए उन्होंने अपना और थाने का फोन नंबर भी दिया। जनपद पुलिस की ओर से क्षेत्र के सीनियर सिटीजन को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अभियान चलाया गया है। इसके तहत कप्तान स्वयं गांव का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं जानकर उन्हें दूर करने का प्रयास करते हैं। इसके तहत जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, कंबल, फल और खाद्य सामग्री भी वितरित की जाती है। इसमें अभी तक पुलिस जनपद के 755 लोगों की समस्याएं सुनकर उन्हें दूर करने का प्रयास कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed