फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   नागरिक मंच ने किया सीएमओ का घेराव

नागरिक मंच ने किया सीएमओ का घेराव

Tue, 23 Jan 2018 09:48 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
नागरिक मंच ने किया सीएमओ का घेराव
पौड़ी। जिला अस्पताल में सीएमओ के औचक निरीक्षण में मात्र तीन डाक्टर ही मिले। पीएमएस भी अवकाश पर चल रहे हैं। इसके अलावा तीन डाक्टर ईएल व चार छुट्टी पर चल रहे हैं। सीएमओ ने मंगलवार को सीएमओ आफिस से डा. अजित मोहन जौहरी को अस्पताल अटैच कर दिया है। इस दौरान नागरिक कल्याण मंच ने सीएमओ का घेराव किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पौड़ी में डाक्टरों व स्टाफ की कमी, उपकरणों को दुरुस्त करने समेत अस्पताल की अन्य समस्याओं को लेकर नागरिक कल्याण मंच जिला अस्पताल में गत 13 दिन से धरने पर डटा है। मंगलवार को सीएमओ डा. आरएस राणा जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान चिकित्सकों की उपस्थित पर सीएमओ ने नाराजगी जाहिर की। बताया गया कि अस्पताल में कुल 18 चिकित्सकों में से पीएमएस व आठ डाक्टर अवकाश पर हैं। मात्र तीन डेंटल सर्जन व तीन अन्य डाक्टर ही तैनात थे। इस दौरान नागरिक कल्याण मंच ने पीएमएस का घेराव किया। बताया कि चिकित्सक बाहर की दवाइयां लिख रहे हैं। इस पर सीएमओ ने सख्त निर्देश दिए कि कोई भी चिकित्सक बाहर से दवाइयां नहीं लिखेगा। इसके अलावा अन्य स्टाफ की तैनाती को लेकर उन्होंने स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र भेजा है। घेराव करने वालों में धर्मवीर सिंह रावत, गांधी सिंह, सरिता नेगी, भगवान सिंह टम्टा, रघुवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, महावीर, आलम सिंह, ठाकुर सिंह, देवेंद्र सिंह, कैलाश डेविड, गिरीश बड़थ्वाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed