फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष ने नहीं दिया नोटिस का जवाब

शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष ने नहीं दिया नोटिस का जवाब

Sat, 12 Jan 2019 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
शिक्षणेतर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष ने नहीं दिया नोटिस का जवाब
श्रीनगर। गढ़वाल विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष ने कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया है। विवि प्रशासन ने परिषद के अध्यक्ष को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया था। कुलसचिव ने बताया कि तय समय सीमा के तहत नोटिस का जवाब न देने पर उक्त कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं अध्यक्ष का कहना है कि वह अभी अवकाश पर हैं, लौटने के बाद नोटिस का जवाब देेंगे।
विज्ञापन

विवि के कुलपति व कुलसचिव के साथ फोन पर अभद्रता किए जाने के आरोप में गढ़वाल विवि प्रशासन ने शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी को इस माह के प्रथम सप्ताह में कारण बताओ व चेतावनी नोटिस जारी किया गया था। भंडारी को सात दिनों के भीतर जवाब देना था, लेकिन अध्यक्ष की ओर से अभी तक नोटिस का जवाब नहीं दिया गया है। जबकि नोटिस की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। विवि के कुलसचिव डा. एके झा ने बताया कि नोटिस की समय सीमा बृहस्पतिवार रात को समाप्त हो चुकी है, लेकिन विवि प्रशासन को नोटिस का जवाब नहंीं मिला है। कुलसचिव डा. झा ने बताया कि तय समय सीमा के तहत नोटिस का जवाब न दिए जाने पर उक्त कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने कहा कि वह अभी अवकाश पर हैं। 16 जनवरी को अवकाश से लौटने के बाद नोटिस का जवाब देेंगे। भंडारी ने कहा कि नोटिस मिलने के दौरान प्रभारी कुलसचिव से उन्होंने इस संबंध में अनुमति ली है। भंडारी ने बताया कि नोटिस भी अवकाश के दौरान उनके घर पर पहुंचाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed