फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   भाजपा 2019 में विकास कार्यों को लेकर जाएगी जनता के बीच: तीरथ

भाजपा 2019 में विकास कार्यों को लेकर जाएगी जनता के बीच: तीरथ

Tue, 31 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
भाजपा 2019 में विकास कार्यों को लेकर जाएगी जनता के बीच: तीरथ
पौड़ी। भाजपा 2019 के चुनाव में विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी। यह कहना है भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत का। भाजपा और कांग्रेस से नाराज कार्यकर्ताओं के तीसरा मोर्चा बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र है तीसरा और चौथा मोर्चा तो बनेगा ही, लेकिन इसमें शामिल होने वाले लोग न भाजपा के हैं न कांग्रेस के।
विज्ञापन

पौड़ी में क्षेत्रीय विधायक के कार्यालय में पत्रकारवार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पूर्व में मंत्रियों पर आए दिन भ्रष्टाचार के आरोप लगते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब कोई भाजपा के मंत्रियों पर उंगली नहीं उठा सकता। मोदी सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए उन्होंने कहा कि 50 साल में विकास के जो काम नहीं हुए, वे पिछले चार साल में हुए। देश भर में सात करोड़ शौचालय बनाए गए। चार करोड़ लोग सौभाग्य योजना से लाभान्वित हुए। देश भर में सड़कों का जाल बिछाया गया। उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों को माला योजना के तहत एक दूसरे से जोड़ा जा रहा है। केंद्र से प्रदेश सरकार को इसके लिए 13 हजार करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। देहरादून में मलिन बस्तियों को लेकर अध्यादेश लाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इन बस्तियों में रह रहे लोग भी इसी प्रदेश के लोग हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को आपदा प्रभावितों के लिए भी व्यवस्था करनी चाहिए। इस मौके पर प्रदेश मंत्री राजेंद्र अंथवाल, अजय पांडे व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधु खुगशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed