{"_id":"5a773d9f4f1c1b1d368b88f0","slug":"101517763999-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोडीस रॉक बैंड की धुन पर थिरके कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ोडीस रॉक बैंड की धुन पर थिरके कैदी
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। रोडीज रॉक बैंड ने पौड़ी जेल में गढ़वाली और देश भक्ति गीतों पर प्रस्तुति देकर वहां मौजूद कैदियों और जेल स्टाफ का झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान जेल में बंद कैदियों को कानूनी जानकारी देने के साथ ही सही रास्ते पर चलने के लिए भी जागरूक किया गया।
प्रोजेक्ट हेल्प संस्था ने पौड़ी जेल में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कोटद्वार के रोडीज रॉक बैंड ने कई गढ़वाली और वेस्टर्न गीतों पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसमें सभी कैदियों और बाकी स्टाफ ने राष्ट्रगान गाया। इसके बाद वंदेमातरम, देश है वीर जवानों का, संदेशे आते हैं हमें तड़फाते हैं, लग जा गले कि फिर ये रात हो न हो, गढ़वाली गीत बेडू पाको बारामासा आदि गीतों पर बैंड ने प्रस्तुति देकर कैदियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। संस्था के अध्यक्ष अमित सैमुअल ने कैदियों को अपराध का मार्ग छोड़कर सही रास्ते पर चलने को कहा। अधिवक्ता सरिता अग्रवाल ने कैदियों को कानूनी जानकारी दी। इस मौके पर जगतपाल सिंह, सुजोय सिंह, संदीप चौधरी, शिवम पोखरियाल, निखिल, वृंदा, राहुल व अमृत आदि शामिल रहे।