फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   सरकार जनता के द्वार नहीं पहुंचे अधिकारी, गांव में गुस्सा

सरकार जनता के द्वार नहीं पहुंचे अधिकारी, गांव में गुस्सा

Sat, 20 Jan 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
सरकार जनता के द्वार नहीं पहुंचे अधिकारी, गांव में गुस्सा
पौड़ी। ब्लाक पोखड़ा के राजस्व ग्राम वीणाधार में शनिवार को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में शनिवार को अधिकांश विभागीय अधिकारी पहुंचे ही नहीं। मात्र बीडीओ व वन क्षेत्राधिकारी पोखड़ा ही कार्यक्रम में पहुंचे। भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य व सांसद प्रतिनिधि पुष्कर जोशी ने इस पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुशील कुमार के निर्देशानुसार शनिवार को ब्लाक पोखड़ा के राजस्व ग्राम वीणाधार में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होना था। ग्रामीण शिकायतें लेकर समय पर पहुंच गए मगर एक भी अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था। दोपहर 12 बजे बीडीओ पोखड़ा डीडी नथवान व वन क्षेत्राधिकारी लोहनी कार्यक्रम में पहुंचे। बीडीओ व वनक्षेत्राधिकारी ने अपने विभाग से संबंधित शिकायतें सुनीं और करीब दो बजे लौट गए। ग्रामीण तब भी अधिकारियों का इंतजार करते रहे। अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर ग्राम प्रधान गंगा सिंह रावत, वीरेंद्र रावत, अमर सिंह बिष्ट, बसंती रावत आदि ने कड़ा रोष जाहिर किया। सांसद बीसी खंडूडी के प्रतिनिधि पुष्कर जोशी ने इस पर रोष जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। उन्होंने पत्र में यह भी कहा कि सरकार का अफसरों पर नियंत्रण नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed