{"_id":"59ce7a7c4f1c1b72548b4f86","slug":"101506703996-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीबी पंत कॉलेज में अनियमितताओं की हो जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीबी पंत कॉलेज में अनियमितताओं की हो जांच
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी (ब्यूरो)। जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज में क्षेत्रीय क्रांति मोर्चा ने धरने के 19वें दिन सीएम को ज्ञापन भेजा। चेतावनी दी गई कि यदि रजिस्ट्रार के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं होती तो वे कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। मोर्चा ने सीएम को ज्ञापन के साथ ही सीसीटीवी की खरीद संबंधित दस्तावेज भी भेजे। मोर्चा ने आरोप लगाया कि जिस कैमरे की कीमत 11,000 है उसे 20,000 हजार में खरीदा गया है। मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र रावत ने कहा कि जब तक कालेज में अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच नहीं होती तब तक धरना जारी रखेंगे। शुक्रवार को धरने पर मयूर भट्ट, राजेंद्र रावत, उत्कर्ष भट्ट और संदीप रावत आदि बैठे।