फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   100 drain fields of Badiyargarh area on the verge of becoming barren.

Pauri News: बडियारगढ़ क्षेत्र की 100 नाली खेत बंजर होने के कगार पर

Tue, 14 Nov 2023 04:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 04:22 PM IST
विज्ञापन
100 drain fields of Badiyargarh area on the verge of becoming barren.
नहर क्षतिग्रस्त होने से आ रही है दिक्कत, 2022 से नहीं मिला नहर की मरम्मत के लिए बजट
विज्ञापन

श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के बडियारगढ़ क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त नहरों और गूलों की मरम्मत व निर्माण नहीं होने से क्षेत्र की करीब 100 नाली कृषि भूमि धीरे-धीरे बंजर में तब्दील होने लगी है। सिंचाई की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों में सिंचाई विभाग के खिलाफ आक्रोश है।
ग्रामीणों ने बताया कि 20 अगस्त 2022 को आपदा से बडियार नहर का करीब 35 मीटर भाग पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुआ था लेकिन तब से आज तक विभाग न तो नहर का निर्माण कर पाया और न ही सिंचाई की वैकल्पिक व्यवस्था हो पाई। ग्राम प्रधान रूपा देवी ने बताया कि नहर से करीब 100 नाली से अधिक कृषि भूमि की सिंचाई होती थी। उन्होंने बताया कि जल्द सिंचाई की व्यवस्था नहीं की गई तो पूरी खेती बंजर में तब्दील हो जाएगी। ग्रामीण विनोद सिंह, त्रिलोक सिंह, गिरीशचंद्र, धर्मानंद, सुशील चंद व जोत सिंह आदि ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार सिंचाई विभाग से गुहार लगाई गई लेकिन आज तक नहर का निर्माण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

-नवार्ड के तहत बडियार नहर की मरम्मत व निर्माण के लिए करीब 33 लाख की डीपीआर शासन को भेजी गई है। जल्द ही बजट स्वीकृत होने की उम्मीद है जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। -सुभाष डंगवाल, अवर अभियंता, सिंचाई विभाग कीर्तिनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed