{"_id":"3e7ac36af13215c18531c232ed1b2295","slug":"nwajuddin-family-visited-the-lunch-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लंच-बॉक्स’ देखने पहुंचे नवाजुद्दीन के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लंच-बॉक्स’ देखने पहुंचे नवाजुद्दीन के परिजन
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 21 Sep 2013 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाजुद्दीन की एक ओर फिल्म ‘लंच-बॉक्स’ शुक्रवार को रिलीज हुई। इस फिल्म की खास बात यह थी कि नवाजुद्दीन ने तब इस फिल्म में काम किया था जब वह संघर्ष के दौर से गुजर रहे थे।
विज्ञापन
देर से ही सही जब फिल्म रिलीज हुई तो उनके परिवार वाले भी फिल्म देखने सिल्वर-सिटी सिनेमा हॉल पहुंचे। पर्दे पर नवाजुद्दीन को देखते ही उनके भतीजे चिल्ला पड़े कि वो देखो सामने बड़े पापा।
विज्ञापन
भाई अलमासुद्दीन से फोन पर बात
शुक्रवार को लंच-बॉक्स रिलीज होने से दो दिन पहले नवाज ने अपने भाई अलमासुद्दीन से फोन पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि भाई और बहन सबको लेकर फिल्म देखने जरूर जाना।
विज्ञापन
पढ़ें, बड़ी खबरः रामदेव को लंदन हवाई अड्डे पर रोका
नवाजुद्दीन ने फोन पर बातचीत में बताया कि ये फिल्म मेरे संघर्ष के दौर की फिल्म है। तब मेरा कहीं नाम नहीं था। गैंग्स ऑफ वॉशेपुर भी इसके बाद बनाई। भले ही ये फिल्म रिलीज देर से हुई, लेकिन ये फिल्म मैंने दोस्ती-यारी में बनाई थी। फिल्म में इरफान खान से भी काफी-कुछ सीखने को मिला।
निभाई है तोतले की भूमिका
‘लंच-बॉक्स’ फि ल्म में नवाजुद्दीन ने तोतले की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनका नाम असलम शेख है और वे ऑफिस में इरफान खान के असिस्टेंट बने हैं।
पढ़ें, महामहिम को खुश करने के लिए किया गजब काम!
एक महिला अपने पति के लिए खाने का डिब्बा भेजती है जो गलत पते पर पहुंच इरफान को मिलता रहता है। इरफान और महिला एक-दूसरे को चिट्ठियां भेजने लगते हैं और दोनों में प्यार हो जाता है।
नवाजुद्दीन को सीनियर पोस्ट
इरफान का मन काम में नहीं लगता। ये देख उनके बॉस नवाजुद्दीन को सीनियर पोस्ट दे देते हैं। नवाजुद्दीन अनाथ होते हैं, ऐसे में वह अपना प्यार पाने के लिए इरफान को अभिभावक बनाकर ले जाते हैं। तब कहीं जाकर नवाज यानी असलम शेख को उनका प्यार मिल पाता है।