{"_id":"979669ce-eaac-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"now-earthquake-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब उत्तराखंड में भूकंप से दहले दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब उत्तराखंड में भूकंप से दहले दिल
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2013 10:06 AM IST
विज्ञापन
हाल ही में आई आपदा का खौफ अभी तक लोगों के दिलों में तारी है, बृहस्पतिवार रात नौ बजकर 32 मिनट पर रूद्रप्रयाग जिले की ऊखीमठ तहसील में आए भूकंप के झटके से एक बार फिर उनके दिल दहल गए।
विज्ञापन
अलर्ट जारी किया
भूकंप का केंद्र बिंदु यहां से पांच किलोमीटर की दूरी पर उत्तर में स्थित था। हालांकि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.2 थी, लेकिन कच्चे मकानों को देखते हुए धरती की हलचल संवेदनशील मानी जा सकती है। झटके के पश्चात आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इस संबंध में अलर्ट भी जारी किया गया।
विज्ञापन
पढ़े, उत्तराखंड आपदा की खबरों की विशेष कवरेज
विज्ञापन
वाडिया हिमालयन भू-विज्ञान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक सुशील कुमार के अनुसार भूकंप की दृष्टि से यह क्षेत्र पहले ही संवेदनशील जोन में है।
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें