फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   narendra modi tour of uttrakhand

मैने भी महसूस किया है त्रासदी का दर्द : नरेंद्र मोदी

Sat, 22 Jun 2013 01:54 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2013 01:54 AM IST
विज्ञापन
narendra modi tour of uttrakhand

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दर्द को वे महसूस करते हैं। 2002 में गुजरात में आए भूकंप को भुलाना नामुमकिन है।

विज्ञापन


इस दैवी आपदा के दौर में वे उत्तराखंड के साथ हैं।

गुजरात के सीएम और भाजपा की राष्ट्रीय चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरे। वहां उनका सामना प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित निकाले गए तीर्थयात्रियों से हुआ।
विज्ञापन


यात्रियों ने जाने में दिक्कत बताई तो मोदी ने अपना स्टेट प्लेन ही भेज दिया।

इसके बाद देहरादून पहुंचे मोदी ने एक होटल में मीडिया से बातचीत में कहा कि पानी से तबाही के बाद महामारी का खतरा रहता है। वे शनिवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से भी भेंट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड की जरूरत के लिहाज से गुजरात से चिकित्सक और दवाइयां भेजी जाएंगी। 22 जून को मोदी उत्तरकाशी, केदारनाथ, गुप्तकाशी, बदरीनाथ, हरिद्वार, गंगोत्री, गौरीकुंड, धारचूला का हवाई दौरा करेंगे।


बाद में सीएम बहुगुणा के साथ उनकी मुलाकात तय है। मोदी 23 जून को पठानकोट के लिए रवाना हो जाएंगे।

मोदी को सशर्त अनुमति
उत्तराखंड सरकार ने सीएम मोदी को हवाई दौरे की सशर्त अनुमति दी है। कहा गया है कि मोदी अपना हेलीकॉप्टर किसी हेलीपैड पर नहीं उतारेंगे। राहत कार्यों की वजह से सभी हेलीपैड व हवाई पट्टी व्यस्त हैं।

इसी वजह से पिछले दिनों पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भी केवल हवाई दौरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed