फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Zoo's Interpretation Center will be in service by October

अक्तूबर तक सेवा में होगा जू का इंटरप्रिटेशन सेंटर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Zoo's Interpretation Center will be in service by October
जू में निर्माणाधीन इंटर पीटीशन सेंटर। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। सरोवर नगरी स्थित जीबी पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान पहुंचने वाले पर्यटक अब जानवरों के दीदार के साथ ही जू में मौजूद प्राणियों, वनस्पतियों के संबंध में जानकारियां भी ले पाएंगे। प्राणी उद्यान में इंटरप्रिटेशन सेंटर को विकसित करने की कवायद की जा रही है। अक्तूबर तक यह सेंटर सेवा में होगा। वहीं, जू प्रशासन का दावा है कि हाई अल्टीट्यूट और इतने बड़े क्षेत्रफल में बना यह प्रदेश का पहला इंटरप्रिटेशन सेंटर होगा।
विज्ञापन

वन्य जीवों के संरक्षण के उद्देश्य से वर्ष 1995 में नगर में स्थापित प्राणी उद्यान देश ही नहीं, विदेशी पर्यटकों की भी पहली पसंद रहा है। पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से वर्ष 2016 में जू में इंटरप्रिटेशन सेंटर खोलने की कवायद की गई थी जो कि इस वर्ष अक्तूबर तक पूर्ण हो जाएगा। जू की वन क्षेत्राधिकारी ममता चंद ने बताया कि सेंटर के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन

सेंटर में इंस्टॉलेशन संबंधी कार्य बाकी रह गए है जो कि अक्तूबर तक पूरे कर लिए जाएंगे। इंटरप्रिटेशन सेंटर सेवा से जू में मौजूद प्राणियों, वनस्पतियों, पृथ्वी की उत्पत्ति, मानव विकास, जंतु और वनस्पति जगत की उत्पत्ति, जलवायु परिवर्तन, फारेस्ट फायर जैसी अहम जानकारियां चित्रों, थ्रीडी मॉडलों, लाइट प्रोजेक्शन और ऑडियो विजुअल के माध्यम से लोगों को मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed