फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Zari crown will enhance the beauty of mother's adornment during Navratri

Nainital News: नवरात्र में माता के शृंगार की शोभा बढ़ाएगा जरी का मुकुट

Tue, 09 Apr 2024 04:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 09 Apr 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Zari crown will enhance the beauty of mother's adornment during Navratri
हल्द्वानी। आज से शुरू होने जा रहे चैत्र नवरात्र के लिए शहर स्थित माता के मंदिरों को सजाया गया है। साथ ही बाजार में माता की शृंगार सामग्री की दुकानें भी गुलजार रहीं। रामलीला मोहल्ला स्थित प्राचीन देवी मंदिर, रानीबाग के शीतला देवी, कालीचौड़ मंदिर, संतोषी माता समेत अन्य मंदिरों को सजाया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को सदर बाजार और मीरा मार्ग पर जगह-जगह माता की शृंगार सामग्री की दुकानों में भीड़ रही। व्यापारी हीरा लाल साहू ने बताया कि इस बार माता के शृंगार के लिए वेलवेट और जरी की आकर्षक पोशाक की मांग अधिक है। किराना व्यवसायी अनिल जायसवाल ने बताया कि व्रत से जुड़ी खाद्य सामग्री की कीमतें सामान्य हैं।
विज्ञापन





नौ हजार रुपये प्रति किलो बिक रहा जरी का मुकुट

माता के लिए जरी और मेटल के सुंदर मुकुट भी बाजार में आए हैं। बाजार में 100 से दो रुपये तक के मेटल मुकुट उपलब्ध हैं। मथुरा में तैयार जरी वाले मुकुट की कीमत नौ हजार रुपये प्रतिकिलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पूजन सामग्री के दाम

चुनरी- 10 से 1200

पोशाक- 30 से 1500

तिल का तेल- 120 रुपया प्रति लीटर

माला- 10 से 150 रुपये

नारियल- 30 से 40 प्रति नग

शृंगार- 10 से 150 रुपये

आसन-30 से 200 रुपये

माता की चौकी-100 से 800 रुपया

हवन सामग्री- 200 से 250 प्रति किलो



खाद्य सामग्री

सिंघाड़े का आटा-140 से 160 प्रति किलो

कुट्टू का आटा-120 से 140 प्रति किलो

मखाने- 800 से 1000 रुपया प्रति किलो

काजू- 500 से 700

बादाम- 600 से 800

मूंगफली दाना- 120 से 140 प्रति किलो



फलों के दाम

संतरा- 80 से 150

अनार- 120 से 150

केले-70 से 80

अंगूर- 70 से 80

सेब- 120 से 150

नोट- केले को छोड़कर अन्य फलों के दाम रुपये प्रतिकिलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed