{"_id":"57a8e1664f1c1b8667ee4af3","slug":"zainab-fatima-was-the-topper-in-dev-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव भाषा में रामनगर की जैनब फातिमा रहीं टॉपर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव भाषा में रामनगर की जैनब फातिमा रहीं टॉपर
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
Updated Tue, 09 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं विवि की ओर से सोमवार को एमए फाइनल (व्यक्तिगत) संस्कृत विषय का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। परीक्षा में 529 में से 487 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जिसमें रामनगर डिग्री कॉलेज की छात्रा जैनब फातिमा ने a1000 में से 803 अंक (80.30 फीसदी) हासिल कर विवि की मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडे के मुताबिक परीक्षा के लिए 559 परीक्षार्थियों ने परीक्षा आवेदन पत्र भरे थे, लेकिन परीक्षा केवल 529 ने दी। इनमें से 487 उत्तीर्ण व 18 अनुत्तीर्ण हुए हैं। 30 विद्यार्थियों ने प्रथम, 231 ने द्वितीय व 226 ने तृतीय श्रेणी के साथ ही 20 परीक्षार्थियों का रिजल्ट अपूर्ण, तीन का रोका गया है,
विज्ञापन
जबकि एक परीक्षार्थी अनुचित साधन प्रयोग करते हुए पकड़ा गया है। परीक्षा में अल्मोड़ा परिसर की पूजा बिष्ट ने (73.40) दूसरे, रामनगर की ही सबीना (72.60) तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
अल्मोड़ा के कैलाश सीएस नयाल (72.50) चौथे, बागेश्वर की हेमा पांडे (70.50) पांचवें, रामनगर की दिव्या तिवारी ने (68.60) छठे, एनबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की दीपा जोशी (68.40) सातवें, अल्मोड़ा परिसर की बबीता (68.30) आठवें, अल्मोड़ा परिसर के परवेज चंद्र जोशी (68.20) नवें और बागेश्वर की विनीता (66.70) दसवें स्थान पर रहीं।
परीक्षाफल और वरीयता सूची विवि की वेबसाइट केयू एग्जाम डॉट एसी डॉट इन पर भी अपलोड कर दी गई है।