फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth drowned in Basani drain, body found in Bhakra river

बसानी नाले में बहा युवक, भाखड़ा नदी में मिला शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Youth drowned in Basani drain, body found in Bhakra river
हल्द्वानी। बसानी नाले के तेज बहाव की चपेट में आने से शनिवार को एक युवक बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश की। रविवार को भाखड़ा नदी में युवक का शव मिल गया।
विज्ञापन

मुखानी पुलिस के मुताबिक शनिवार को तीन दोस्त पंकज थापा ऊर्फ कन्नू (27) पुत्र बिशन सिंह निवासी छड़ायल नायक रोला कॉलोनी संगम विहार, गौरव जोशी और नरेंद्र मौर्य बाइक से बसानी फतेहपुर गए थे। देर शाम लौटते समय उनकी बाइक बसानी नाले में फंस गई। तीनों बाइक को छोड़कर आगे निकल गए। कुछ देर बाद पंकज बाइक निकालने के लिए फिर नाले की ओर चला गया। देखते ही देखते नाले के तेज बहाव ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

सूचना पर एसओ रमेश बोहरा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात तक युवक को खोजने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू अभियान रोक दिया। रविवार सुबह पुलिस और परिजनों ने दोबारा पंकज की खोजबीन शुरू की। करीब डेढ़ बजे परिजनों को भाखड़ा नदी में पंकज का शव मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed