Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth dies in a road accident in Haldwani

Uttarakhand News: रोज की तरह आती स्कूल बस तो जिंदा होता वजीर, पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

Thu, 30 Oct 2025 12:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 30 Oct 2025 12:44 PM IST
सार

नैनीताल रोड स्थित सरस मार्केट के पास बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे निजी बस ने स्कूटी सवार वजीर को टक्कर मार दी। बच्चे को स्कूल में छोड़कर मंगल पड़ाव जा रहे वजीर टक्कर के बाद सड़क पर गिरे और उनका सिर बस के पहिये के नीचे आ गया। जिससे वजीर की मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth dies in a road accident in Haldwani
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उजाला नगर निवासी वजीर को मौत ने दो बसों की चाल से मात दे दी। पहली वह बस जो उसके बच्चे को लेकर स्कूल जाने वाली थी और दूसरी वह जिसने वजीर की जिंदगी एक पल में खत्म कर दी। वजीर की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वजीर का शव घर पहुंचते ही वहां ऐसा कोहराम मच गया कि हर कोई सिहर उठा। लोगों का यह कहना था... काश स्कूल बस आ जाती तो वजीर जीवित होता।

विज्ञापन


बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के उजाला नगर निवासी वजीर की मौत ने उसके पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। वजीर का बेटा तिकोनिया स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता था और रोजाना स्कूल बस से ही आता-जाता था। बुधवार को बस नहीं आई तो वजीर ने खुशी-खुशी बच्चे का बैग अपने कंधे पर टांगा और उसे स्कूटी पर बैठाकर स्कूल रवाना हो गया। उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि यह उसका आखिरी सफर होगा। बेटे को स्कूल छोड़कर लौटते समय हुए भयावह हादसे में वजीर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


आखिरी बार चेहरा तक नहीं देख पाए
सुबह करीब साढ़े छह बजे हुए हादसे की खबर आग की तरह फैली। सूचना मिलते ही पुरुष घटनास्थल तो महिलाएं वजीर के घर पहुंच गई। मौके का दृश्य देख लोग सिहर उठे। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया तो वहां चीत्कार मच गई। हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के वजीर की दर्दनाक मौत से हर कोई भावुक दिखा। लोग कह रहे थे कि हादसे की वजह से वे नेकदिल इन्सान का चेहरा भी नहीं देख पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed