फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth dies after falling into a ditch

खाई में गिरने से युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling into a ditch
प्रतीकात्मक।
भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा पाटा पोखरी के च्यूरीगाड़ निवासी एक व्यक्ति की रविवार को खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह च्यूरीगाड़ निवासी महेश बेलवाल (40) पुत्र लक्ष्मी दत्त जंगल से लकड़ी लेने गए थे। जब देर तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उनकी खोजबीन की। शाम के समय ग्रामीणों को खाई में उनका शव पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि जंगल में पैर फिसले से वह खाई में गिर गए होंगे और उनकी मौत हो गई। इधर पटवारी पूरन गुणवंत ने बताया कि परिजनों की सहमति के बाद पंचनामा भरकर शव सौंप दिया गया। परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed