{"_id":"69f1ab1948d452013c0ebbb8","slug":"youth-committed-suicide-after-being-fined-by-the-police-for-making-a-video-on-the-riverbank-in-nainital-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nainital: मित्र पुलिस की काली करतूत से उजड़ गया पिता का संसार, मरहम बनने आया बालम दे गया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: मित्र पुलिस की काली करतूत से उजड़ गया पिता का संसार, मरहम बनने आया बालम दे गया दर्द
Wed, 29 Apr 2026 12:24 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:24 PM IST
सार
हल्द्वानी के लोहाली क्षेत्र में नौजवान बालम सिंह की असमय मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। बालम बीमार पिता और दिव्यांग मां के बुढ़ापे की इकलौती बेटा था।
विज्ञापन
बालम सिंह।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
लोहाली में नौजवान बालम सिंह की असमय मौत से परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है जिसने पूरे परिवार को बिखेर दिया। इकलौता बेटा परिवार पालने के लिए बेंगलूरू के एक होटल में काम करता था। बीमार पिता की सेवा के लिए वह छुट्टी पर घर आया था।
लेकिन किसे पता था कि यह उसकी आखिरी छुट्टियां होंगी। बालम बीमार पिता और दिव्यांग मां के बुढ़ापे की इकलौती लाठी था। नियति का क्रूर मजाक देखिए कि जिस बीमार पिता की सेवा के लिए बालम सिंह बैसाखी की खुशियां लेकर घर पहुंचा था, उन्हीं की आंखों के सामने इकलौते बेटे की लाश पड़ी है।

इस असमय विदाई ने न केवल एक पत्नी का सुहाग उजाड़ा है बल्कि बेटा-बेटी के सिर से वह साया भी छीन लिया है जो उनके भविष्य की उम्मीद था। हल्द्वानी में रहने वाली बहन और पूरा परिवार घटना से स्तब्ध है।
आरोप बेबुनियाद : एसपी
एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा ने पुलिस पर लग रहे आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि युवक के शराब पीकर वीडियो बनाने पर पुलिसकर्मियों ने उसका मेडिकल कराया था। मेडिकल में शराब की पुष्टि होने पर पुलिस एक्ट में उसका चालान कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया था। देर रात उसके आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस की ओर से युवक के साथ कोई मारपीट नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर गलत खबर चलाई जा रही है। परिजनों को अगर लगता है कि गलत हुआ है तो वह तहरीर सौंप सकते हैं।
पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की सत्यता जांचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसमें कोई दोषी मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम