{"_id":"68f00d2700ad54f0ba0e9e54","slug":"youth-booked-for-fraud-of-rs-32-lakh-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-250-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 32 लाख की धोखाधड़ी के मामले में युवक पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 32 लाख की धोखाधड़ी के मामले में युवक पर मुकदमा
Thu, 16 Oct 2025 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। व्यापारी के साथ 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
देवीपुरा काशीपुर निवासी राम कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कॉर्बेट इंडेन गैस सर्विस पैठपडाव में होलसेल व्यापारी है। उसने आठ वर्ष पूर्व पीरूमदारा निवासी सुभाष चंद्र को कैशियर के पद पर तैनात किया था। बताया कि सुभाष ने विश्वास जीतते हुए फर्म में सभी व्यापारिक लेनदेन शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि एकाउंट से खुद ही धनराशि को बिना किसी अनुमति के व्यापार के लिए कहकर निकालना शुरू कर उस धनराशि को अपने निजी बैंक खातों में उपयोग करने लगा। 20 अप्रैल 2025 को गैस खरीदारी का भुगतान करते समय लेनदेन की गड़बड़ी का पता चला। आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी फर्म से आठ वर्षों में 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। एसएसआई युनूस ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद