फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth arrested with cartridge, sent to jail

कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with cartridge, sent to jail
रमनगर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवक दोस्त को तमंचा देकर खुद कारतूस लेकर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कारतूस, मोबाइल और 6380 रुपये बरामद किए। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी कवींद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी का नाम हिम्मतपुर पीरूमद्वारा निवासी पलविंदर सिंह उर्फ रवि है। पूछताछ में आरोपी पलविंदर ने बताया कि उसने 2018 में उसने यूपी के ठाकुरद्वारा से एक तमंचा खरीदा था। वह उसे शौकिया तौर पर अपने पास रखे हुए था। सोमवार को रामनगर क्षेत्र के गांव निवासी दोस्त ने उससे तमंचा मांगा तो उसने उसे दे दिया। दोस्त ने तमंचा किस मकसद से मांगा, इस पर आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
विज्ञापन

पलविंदर से दोस्त के बारे में जानकारी लेकर उसके घर गिरफ्तारी दबिश दी। लेकिन आरोपी दोस्त घर पर नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया कि प्रथमदृष्टया पूछताछ में पता चला कि आरोपी शौकिया तौर पर अपने पास तमंचा रखता था। फिर भी आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। जल्द ही उसके दोस्त को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed