फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth arrested for selling drug injections after cutting expiry date in haldwani

Uttarakhand: पांच-छह साल पुराने नशीले इंजेक्शनों का खेल, एक्सपायरी डेट काटकर कर रहा था सप्लाई; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2026 08:18 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Thu, 25 Jun 2026 08:18 PM IST
सार

हल्द्वानी पुलिस ने आरटीओ रोड से एक व्यक्ति को 24 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया। ये सभी इंजेक्शन 5-6 साल पहले के बने हैं, और रैपर से जानबूझकर एक्सपायरी डेट को काट दिया गया था, जबकि उत्पादन तिथि अंकित थी।

विज्ञापन
Youth arrested for selling drug injections after cutting expiry date in haldwani
arrest - फोटो : arrest

विस्तार

हल्द्वानी पुलिस ने आरटीओ रोड से एक व्यक्ति को नशे के 24 इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। इंजेक्शन के रैपर में उसके उत्पादन की तिथि तो दर्ज थी मगर एक्सपायरी डेट को काट दिया गया था। सभी इंजेक्शन पांच से छह साल पहले के बने हुए हैं।

विज्ञापन

मुखानी के एसएचओ सुशील जोशी ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान आरटीओ रोड पर एक युवक नशे की हालत में मिला। पुलिस को देखकर उसने अपने हाथ में मौजूद थैला फेंक दिया। पुलिस ने उसे पकड़कर थैले की तलाशी ली तो उसमें से नशे के 24 इंजेक्शन मिले। आरोपी ने खुद का नाम चंचल सक्सेना उर्फ चंदू निवासी नारायणनगर कुसुमखेड़ा बताया। एक्सपायरी डेट की जगह रैपर में छेद किया गया था। बरामद इंजेक्शनों में से आठ इंजेक्शन में उत्पादन तिथि पांच साल पहले की थी।

विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बनभूलपुरा के दो युवकों से 200 रुपये के हिसाब से इंजेक्शन खरीदता था और उसे 300 से 400 रुपये में बेच देता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed