{"_id":"664a9aec403dc2769302d5e4","slug":"youngsters-going-to-school-in-extreme-heat-may-have-adverse-effects-on-health-haldwani-news-c-337-1-shld1034-109852-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: भीषण गर्मी में नौनिहाल जा रहे स्कूल, स्वास्थ्य पर पड़ सकता है प्रतिकूल प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: भीषण गर्मी में नौनिहाल जा रहे स्कूल, स्वास्थ्य पर पड़ सकता है प्रतिकूल प्रभाव
Mon, 20 May 2024 06:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 20 May 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। इसे देखते हुए मौसम विभाग से लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है, लेकिन सरकारी, गैरसरकारी, प्री प्राइमरी और प्राइमरी स्कूलों के बच्चे भीषण गर्मी के बावजूद स्कूल जा रहे हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य पर गर्मी का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
शिक्षा विभाग की ओर से जारी कलेंडर के अनुसार ग्रीष्मकालीन विद्यालयों में 27 मई से 30 जून और शीतकालीन विद्यालयों में 20 जून से 30 जून तक छुट्टी रहेगी। बढ़ती गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से फिलहाल प्राइमरी विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश के लिए कोई नए निर्देश नहीं मिले हैं। ऐसे में ग्रीष्मकालीन विद्यालयों के बच्चों को भीषण गर्मी के बीच एक सप्ताह से अधिक स्कूल जाना पड़ सकता है। वहीं बढ़ती गर्मी को देखते हुए निजी स्कूलों में प्री प्राइमरी और प्राइमरी कक्षाओं के लिए 22 मई से अवकाश घोषित किया जाएगा। जबकि 10वीं और 12 के विद्यार्थियों की 31 मई तक अतिरिक्त कक्षाएं चलेंगी।
गर्मी के मद्देनजर शिक्षा विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। प्राथमिक स्तर पर छुट्टियों को लेकर कोई नए आदेश नहीं मिले हैं। पूर्व निर्धारित कैलेंडर के अनुसार ही छुट्टियां होंगी। - पुष्कर टम्टा, जिला माध्यमिक शिक्षा अधिकारी, नैनीताल
विज्ञापन
गर्मी के मद्देनजर शिक्षा विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। 22 मई तक प्री प्राइमरी और प्राइमरी स्तर के लगभग सभी स्कूल बंद हो जाएंगे। 10वीं और 12वीं की एक्ट्रा क्लासेज 31 मई तक चलेंगी। - कैलाश भगत, अध्यक्ष, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन