{"_id":"66aab05bf4a512f06e0f4ea4","slug":"youngsters-are-shaping-their-future-under-a-leaking-roof-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-104427-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दरारें, सीलन और टपकता पानी...जान हथेली पर रखकर पढ़ने को मजबूर बच्चे; गढ़ रहे भविष्य की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दरारें, सीलन और टपकता पानी...जान हथेली पर रखकर पढ़ने को मजबूर बच्चे; गढ़ रहे भविष्य की कहानी
Thu, 01 Aug 2024 01:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Updated Thu, 01 Aug 2024 01:16 PM IST
सार
भीमताल-ओखलकांडा ब्लॉक के झड़गांव तल्ला स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हालत में होने से बच्चे जान हथेली में रखकर पढ़ाई करने को मजबूर है।
विज्ञापन
जर्जर भवन में पढ़ाई करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भीमताल-ओखलकांडा ब्लॉक के झड़गांव तल्ला स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हालत में होने से बच्चे जान हथेली में रखकर पढ़ाई करने को मजबूर है। लंबे समय से जीर्णशीर्ण भवन में अध्ययनरत 35 बच्चों को टपकती छतों के नीचे बैठना पड़ रहा है। बरसात में हादसे का भय बना रहता है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- बारिश के बाद तबाही का मंजर: नदी-नाले उफान पर...45 घरों में घुसा गंदा पानी, बच्चे समेत चार बहे; देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
समाजसेवी भगवंत बिष्ट ने बताया कि स्कूल का भवन 1990 में बना है। कहा कि भवन जर्जर होने से दीवारों में दरारें और छत टपकने से बच्चे और शिक्षक परेशान हैं। बिष्ट ने कहा कि उन्होंने शिक्षा मंत्री से विद्यालय में नए भवन निर्माण की मांग की है। बताया कि शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को प्राथमिकता से जर्जर विद्यालय के मरम्मत के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन