{"_id":"57d301bf4f1c1ba83031b8d3","slug":"young-man-killed-in-a-road-accident-mother-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, मां घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल)।
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाढूंगी (नैनीताल)। धमोला के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बाइक घुस गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने पुलिस की मदद से महिला को हल्द्वानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया। बैलपड़ाव रेंज में फारेस्ट गार्ड के पद पर कार्यरत किरन देवी (37) बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे अपने पुत्र आशु कुमार (18) के साथ बाइक से हल्द्वानी से रेंज कार्यालय जा रही थी।
विज्ञापन
धमोला के पास सड़क किनारे खड़ी लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकरा गई, जिससे आशु की मौके पर ही मौत हो गई और किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। आशु किरन का इकलौता पुत्र था। उसके पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को थाने में खड़ा कर लिया है। खबर लिखे जाने तक पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन