Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fear in every drop... those who purify water have themselves become tainted.

Nainital News: हर बूंद में डर... पानी साफ करने वाले खुद हो गए दागदार

Mon, 23 Nov 2026 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 23 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Fear in every drop... those who purify water have themselves become tainted.
नैनीताल। शहर में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2023 में लगाए गए 80 से अधिक वाटर प्यूरीफायर अब खुद सेहत के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। अधिकांश की हालत खराब है। न टैंकों की नियमित सफाई हो रही है और न ही उपकरणों का रखरखाव। इसके बावजूद स्थानीय लोग और पर्यटक इनसे पानी भरकर पी रहे हैं।
विज्ञापन

करीब 1.60 करोड़ रुपये की लागत से लगाए गए इन प्यूरीफायर की गुणवत्ता और उपयोगिता पर शुरुआत से ही सवाल उठते रहे हैं। तत्कालीन पालिका बोर्ड के कार्यकाल में जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए जारी धनराशि से 80 से अधिक वाटर प्यूरीफायर लगाए गए थे। इनमें कहीं बिजली कनेक्शन नहीं था तो कहीं टैंक और उसकी सफाई की व्यवस्था नहीं थी। भाजपा नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस मद से प्यूरीफायर खरीदने पर सवाल उठाते हुए विरोध किया था।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में पालिकाध्यक्ष के वित्तीय अधिकार सीज होने के दौरान भी यह मामला प्रमुखता से उठा था। करीब एक वर्ष पहले जिला प्रशासन की जांच में 80 से अधिक के बजाय 66 प्यूरीफायर ही मिले थे। इनमें से 25 में पानी चलता पाया गया, जबकि चार के पानी में ई-कोलाई और कोलीफॉर्म जैसे हानिकारक बैक्टीरिया मिले थे। इसके बाद पालिका ने कुछ की मरम्मत कराई थी, लेकिन तीन वर्ष बाद इनकी स्थिति फिर खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि ज्योलीकोट में जलजनित बीमारी की घटना से सबक लेते हुए पालिका को इनकी नियमित देखरेख करनी चाहिए या अनुपयोगी प्यूरीफायर हटाने चाहिए।
नियमित मेंटेनेंस हो या हटाए जाएं प्यूरीफायर
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद पडियार का कहना है कि उन्होंने पहले भी प्यूरीफायर की खराब हालत का मुद्दा उठाया था। इनकी नियमित मेंटेनेंस होनी चाहिए या फिर इन्हें हटा देना चाहिए। आनंद बिष्ट, भूपेंद्र सिंह और संतोष कुमार का कहना है कि ज्योलीकोट में जलजनित बीमारी की घटना से सबक लेते हुए पालिका को किसी अनहोनी से पहले सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए। लोगों को भी ऐसे स्रोतों का पानी पीने से बचना चाहिए।
-शहर में लगे वाटर प्यूरीफायर आउटडेटेड हो गए हैं। इनसे केवल मिट्टी और पानी की बदबू दूर होती है। वर्तमान में कॉपर अल्कलाइन आरओ उपयोग में लाए जाते हैं। प्रत्येक छह माह में टीडीएस चेकिंग कर मेंटेनेंस की जाती है। उपयोग के अनुसार मेम्ब्रेन, फिल्टर आदि बदले जाते हैं - पवन जाटव, निजी आरओ डीलर

स्वस्थ जीवन के लिए पानी का शुद्ध होना जरूरी है। पानी में मौजूद मिनरल्स व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। दूषित पानी से पेट से संबंधित बीमारियों का खतरा रहता है। दूषित पानी से पेट में दर्द, दस्त, उल्टी आदि भी हो सकती है। अत्यधिक दूषित पानी पीलिया समेत अन्य बीमारियों को जन्म देता है। ऐसे में पानी को उबाल कर पीने की आदत डालें - डॉ.एमएस दुग्ताल, वरिष्ठ फिजिशियन


कई वाटर प्यूरीफायर का पानी पीने योग्य नहीं है। पालिका की ओर से कई वाटर प्यूरीफायर में चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, कि इनका सेवन न करें। शीघ्र ही कार्ययोजना बनाकर उचित प्यूरीफायर की मेंटेनेंस कर शेष पर भी निर्णय लिया जाएगा - रोहिताश शर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed