Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Increased crowds at Kainchi Dham; a lively atmosphere in Nainital too.

Nainital News: कैंची धाम में बढ़ी भीड़, नैनीताल में भी रौनक

Mon, 23 Nov 2026 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 23 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Increased crowds at Kainchi Dham; a lively atmosphere in Nainital too.
भवाली/नैनीताल। वीकेंड पर नैनीताल, भीमताल व कैंची में पर्यटकों के पहुंचने से राैनक रही। भीमताल और भवाली से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम पहुंचाया गया। हालांकि पहाड़ की ओर आने वाले यात्रियों और सैलानियों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

कैंची धाम में रविवार को श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। सुबह छह बजे से ही श्रद्धालु कतार में लगकर बारी-बारी से बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लेते रहे। उधर भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, मुक्तेश्वर और रामगढ़ में भी सैलानियों की आवाजाही बनी रही। पर्यटकों ने पैराग्लाइडिंग, कयाकिंग, जॉर्बिंग और जिपलाइन जैसी साहसिक गतिविधियों का आनंद लिया। पर्यटकों की आवाजाही से पर्यटन कारोबार भी अच्छा रहा।
विज्ञापन

दिन में धूप से राहत, रात में पड़ रहा पाला
नैनीताल में इन दिनों मौसम खुशनुमा बना हुआ है। दिन में चटख धूप से पर्यटकों को राहत मिल रही है जबकि शाम होते ही ठंड बढ़ने लगती है। रात में पाला पड़ रहा है। रविवार को भी सुबह से धूप खिली रही। सुहावने मौसम के चलते नौकायन करने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। पर्यटकों ने नौकायन के साथ विभिन्न पर्यटन स्थलों की सैर कर मौसम का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका रहे ध्यान...
दिन में धूप और रात में खुले आसमान के कारण ठंड बढ़ने के साथ पाला भी जम रहा है। सुबह ठंडी सड़क, अयारपाटा, हिमालय दर्शन और बारापत्थर समेत कई क्षेत्रों में पाला दिखाई दे रहा है। इससे सड़कों पर वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
नैनीताल में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
नैनीताल। वीकेंड पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने भवाली, कैंची धाम और नैनीताल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए तैयारियां की हैं। प्रमुख मार्गों, तिराहों और चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ बढ़ने पर यातायात नियंत्रण, रूट डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था भी लागू की जाएगी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े न करने, ओवरस्पीडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने से बचने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करने को कहा है।
ठंड बढ़ी तो क्या... सप्ताहंत में ग्रुप में पहुंच रहे पर्यटक
नैनीताल। सरोवरनगरी में इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक समूहों में नैनीताल पहुंच रहे हैं। इनमें स्कूली विद्यार्थियों के समूह अधिक हैं। इससे होटल कारोबारियों के साथ नाव संचालकों को भी काम मिल रहा है। द्वितीय शनिवार समेत सप्ताहंत की छुट्टियों में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।

दीपावली के बाद तापमान में गिरावट से भले ही पर्यटन कारोबारी ठंडे कारोबार को लेकर चिंतित हों लेकिन सप्ताहंत में पर्यटकों की आमद से नवंबर में भी पर्यटन गतिविधियां तेज हैं। होटल कारोबारी जगदीश लाल साह और राजकुमार गुप्ता ने बताया कि दीपावली के बाद पर्यटकों के समूहों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, नाव संगठन से जुड़े राम सिंह और तेज सिंह का कहना है कि सप्ताहंत में पर्यटकों के पहुंचने से नवंबर में भी कारोबार अच्छा चल रहा है। खुशनुमा मौसम को देखते हुए पर्यटन कारोबारियों को नवंबर और दिसंबर में भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed