फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Young man kidnapped, tied hands and feet and thrown in Belbaba forest

Nainital News: युवक का अपहरण, बेलबाबा के जंगल में हाथ-पैर बांध कर फेंका

Sun, 07 Jan 2024 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 07 Jan 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Young man kidnapped, tied hands and feet and thrown in Belbaba forest
हल्द्वानी। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक बेलबाबा के जंगल में हाथ-पैर बंधा मिला। शुक्रवार को लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में बरामद किया और एसटीएच में भर्ती कराया। अपहर्ताओं ने युवक को बंधक बनाकर रखा और पीटा। दो जनवरी को खनस्यूं में उसकी गुमशुदगी दर्ज है।
विज्ञापन

पश्या ओखलकांडा खनस्यूं निवासी दीपक चंद्र कुड़ाई (22 वर्ष) पुत्र जगदीश चंद्र कुड़ाई बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। परिजनों के मुताबिक, बीती एक जनवरी की सुबह दीपक घर का सामान लेने बाजार गया था। काफी देर बाद भी वह नहीं आया तो 11 बजे बहन ने उसे फोन किया। उसने कुछ देर में लौटने की बात कही, लेकिन लौटा नहीं। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

दो जनवरी की दोपहर करीब 3:30 बजे दीपक का फोन स्विच ऑफ हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को दीपक की लोकेशन रुद्रपुर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह टीपीनगर पुलिस को सूचना मिली कि बेलबाबा के पास जंगल में एक युवक पड़ा है। उसके हाथ और पैर बंधे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे एसटीएच में भर्ती कराया। युवक की शिनाख्त लापता दीपक के रूप में हुई। सूचना पर जांच के लिए खनस्यू से दरोगा भी एसटीएच पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि दीपक का अपहरण किया गया था। दीपक के हाथ और पैर में चोट और खरोंच के निशान हैं।

दीपक के बड़े भाई के पास चार जनवरी को आया था फोन
हल्द्वानी। दीपक की बरामदगी की सूचना पर बहन और बड़ा भाई एसटीएच पहुंचे। बड़ा भाई टीपीनगर स्थित होटल में शेफ है। उसने बताया कि चार जनवरी की रात करीब 11 बजे होटल के नंबर पर एक अंजान व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि दीपक उसके कब्जे में है। इसके बाद जिस नंबर से फोन आया वह भी स्विच ऑफ हो गया। पुलिस इस नंबर की भी जांच कर रही है।

किसी लड़की के साथ देखा गया था दीपक
हल्द्वानी। पुलिस सूत्रों के अनुसार दीपक गांव की एक लड़की से प्यार करता है। एक जनवरी को वह एक लड़की के साथ देखा गया। उसने एटीएम से चार हजार रुपये भी निकाले थे। बताया जा रहा है कि दोनों एक पहाड़ी पर बैठे थे। इस बीच लड़की पहाड़ी से गिरकर चोटिल हो गई। उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया था। शनिवार को वह अस्पताल से डिस्चार्ज हुई है।

खनस्यूं पुलिस के दरोगा देवेंद्र राणा ने बताया कि लड़की से पूछताछ चल रही है। साथ ही दीपक से भी पूछताछ की जाएगी। दीपक के परिजनों ने प्रेम-प्रसंग की जानकारी से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed