फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   man injured on the day of riot dies during treatment in haldwani

हल्द्वानी हिंसा: युवक के पेट में किसी ने धारदार हथियार से किया था वार, एसटीएच में चला इलाज; 17 दिन बाद मौत

Mon, 26 Feb 2024 12:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 26 Feb 2024 12:17 PM IST
सार

Haldwani News: हल्द्वानी में उपद्रव के दिन घायल हुए युवक की 17वें दिन सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक के पेट में किसी ने धारदार हथियार से वार किया गया था। उसकी आंतें बाहर आ गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
man injured on the day of riot dies during treatment in haldwani
हल्द्वानी

विस्तार

हल्द्वानी में उपद्रव के दिन घायल हुए युवक की 17वें दिन सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक के पेट में किसी ने धारदार हथियार से वार किया गया था। उसकी आंतें बाहर आ गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नई बस्ती ताज मस्जिद निवासी अलबशर (18) पुत्र अब्दुल माजिद सब्जी का ठेला लगाता था। अलबशर के चाचा मो. नाजिम निवासी नई बस्ती लाइन नंबर 16 ने बताया कि उपद्रव के दिन आठ फरवरी को अलबशर रोज की तरह ठेला लेकर घर आ रहा था। रात करीब आठ बजे परिवार को सूचना मिली कि लाइन नंबर 17 लाल मस्जिद के पास अलबशर गिरा पड़ा है। उसका पेट फटा हुआ है। आंतें बाहर आ गई हैं। कहा कि सूचना पर पहुंचे अलबशर के पिता अब्दुल माजिद बेटे को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


बताया कि अलबशर के पेट में धारदार हथियार से हमला किया गया था। 17 दिन चले इलाज के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल में अलबशर के कई ऑपरेशन हुए। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। अलबशर का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। सोमवार को डॉक्टरों के पेनल और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। अलबशर के घर में उसके माता-पिता, बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। वह सब्जी बेचकर घर का खर्चा चलाता था। उसके पिता लोहे की अलमारी बनाने का काम करते हैं। युवक के चाचा मोहम्मद नाजिम ने बताया कि अलबशर को किसने मारा, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Abdul Malik: मलिक के ट्रस्ट की कुंडली खंगाल रहा प्रशासन, दिल्ली में पंजीकृत है संस्था, सदस्यों को बदला गया

अलबशर की मौत पेट में धारदार हथियार के वार से हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
-प्रह्लाद नारायण मीणा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed