फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The administration is investigating Abdul Malik trust

Abdul Malik: मलिक के ट्रस्ट की कुंडली खंगाल रहा प्रशासन, दिल्ली में पंजीकृत है संस्था, सदस्यों को बदला गया

Mon, 26 Feb 2024 10:56 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 26 Feb 2024 10:56 AM IST
सार

Haldwani News: अब्दुल मलिक के मरियम एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट की कुंडली खंगाल रहा है। इसमें बदलाव के तकनीकी पहलू को भी देखा जा रहा है। फिलहाल अब्दुल मलिक की भूमिधरी वाली अन्य भूमि का पता न लगने की भी बात कही जा रही है।

विज्ञापन
The administration is investigating Abdul Malik trust
अब्दुल मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रशासन अब्दुल मलिक के मरियम एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट की कुंडली खंगाल रहा है। इसमें बदलाव के तकनीकी पहलू को भी देखा जा रहा है। फिलहाल अब्दुल मलिक की भूमिधरी वाली अन्य भूमि का पता न लगने की भी बात कही जा रही है।

विज्ञापन

नगर निगम ने ढाई करोड़ से अधिक का संपत्ति को नुकसान पहुंचने का नोटिस अब्दुल मलिक को दिया है। इसी तरह पुलिस भी संपत्ति के नुकसान की भरपाई के लिए नोटिस देने की तैयारी कर रही है। उपद्रव के दौरान बनभूलपुरा थाना जलने के बाद उसके पुनर्निर्माण पर ही 58 लाख की राशि खर्च होनी है। अन्य संपत्ति को भी नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई अब्दुल मलिक की किस संपत्ति से हो सकती है, उसका पता लगाने में सरकारी मशीनरी जुटी है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Abdul Moeed: वांटेड अब्दुल मोईद की तलाश में लगी पांच टीमें, अब्दुल मलिक से पूछताछ में मिली अहम जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कमलुवागांजा रोड स्थित पैरा मेडिकल कॉलेज बना है। यह कॉलेज मरियम एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से संचालित होता है। अब इस ट्रस्ट की कुंडली भी खंगाली जा रही है। अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसमें यह ट्रस्ट दिल्ली में पंजीकृत है। ट्रस्ट का चेयरमैन अब्दुल मलिक है। ट्रस्ट के समय सदस्य बने थे, उसमें भी बदलाव की बात कही जा रही है। ट्रस्ट के बायलॉज को भी देखा जा रहा है। इस संबंध में प्रशासन ट्रस्ट से जुड़े अभिलेखों की पड़ताल कर रहा है।

ट्रस्ट में बदलाव समेत चेयरमैन हटाने की बात के विधिक पहलू को भी देखा जा रहा है। इस संबंध में एसडीएम परितोष वर्मा का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed