फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Young man found unconscious on the hill, died till he was brought to the hospital

Nainital News: पहाड़ी पर बेहोश मिला युवक, अस्पताल लाए जाने तक दम तोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Young man found unconscious on the hill, died till he was brought to the hospital
हल्द्वानी। स्कूटी से नैनीताल लौट रहा युवक दोगांव के पास पहाड़ी पर बेहोश मिला। परिजन उसे बेस अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पहाड़पानी निवासी लीलाधार कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनका परिवार नैनीताल में रहता है। उनके तीन पुत्र हैं। सबसे छोटा पुत्र मोहित कुमार (23) अपनी टैक्सी चलाता था। शुक्रवार को वह स्कूटी से हल्द्वानी आया था। लौटते समय शाम करीब सात बजे वह दोगांव के पास रुक गया और स्कूटी खड़ी कर पहाड़ी पर चढ़ गया। लीलाधर ने बताया कि सड़क पर काम कर रहे मजदूरों ने उसे वहां बेहोश पड़ा देखा। शाम 7:30 बजे उन्होंने मोहित के फोन से उन्हें सूचना दी कि यह युवक दोगांव के पास बेहोश पड़ा है। इस पर उन्होंने अपने बड़े बेटे को भेजा। बल्दियाखान में सड़क पर मलबा आने के कारण वह देर शाम दोगांव पहुंच सका। इसके बाद मोहित को रात 11 बजे बेस अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


युवक के पिता लीलाधर ने कहा कि दोगांव के पास लगे सीसीटीवी में मोहित स्कूटी खड़ी कर ऊपर पहाड़ी पर जाता दिखाई दिया। कहा कि उसे किसी ने बुलाया या खुद गया, इसकी जानकारी नहीं है। अभी एक वर्ष पूर्व ही मोहित की शादी हुई थी। उसकी पत्नी पांच महीने की गर्भवती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed