{"_id":"69d6b0258bc44fcd790ad82a","slug":"young-man-carrying-bag-from-bd-pandey-hospital-caught-on-cctv-nainital-news-c-238-1-shld1020-124588-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल से बैग उठाने वाला युवक सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल से बैग उठाने वाला युवक सीसीटीवी में कैद
Thu, 09 Apr 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। शहर के बीडी पांडे अस्पताल से एक युवक की ओर से बैग उठाने का मामला सामने आया है। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। अस्पताल के कर्मचारी हेमंत कुमार ने बताया कि एक युवक अस्पताल परिसर से उनका बैग उठा ले गया जिसमें बेहद जरूरी दस्तावेज थे। बैग चोरी होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें संदिग्ध युवक बैग ले जाते हुए नजर आया है। एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन