फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   young man. admitted. STH. missing. father. searching. body.

Nainital News: एसटीएच में भर्ती युवक लापता, तलाश कर रहे पिता को मोर्चरी में मिला शव

Fri, 25 Apr 2025 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 25 Apr 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
young man. admitted. STH. missing. father. searching. body.
हल्द्वानी। एसटीएच में मानसिक रूप से बीमार बेटे को भर्ती कराकर किसी काम से गए पिता जब वापस आए तो बेटा वहां नहीं मिला। अस्पताल में भी उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को मोर्चरी पहुंचे तो पता चला कि एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। उन्होंने उसकी शिनाख्त अपने बेटे के रूप में की। बताया कि युवक का शव रोडवेज के पास 22 अप्रैल को मिला था।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर के ग्राम धरमपुर छतरपुर निवासी प्रहलाद ने बताया कि उनका बेटा राहुल कुमार (36) मानसिक रूप से बीमार रहता था। तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने उसे 18 अप्रैल को एसटीएच में भर्ती कराया था। दूसरे दिन वह अपने परिचित से मिलने चले गए। जब वापस आए तो उनका बेटा अस्पताल में नहीं था। बेटे के लापता होने की जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी।
विज्ञापन

गुरुवार को उन्हें सूचना मिली कि मोर्चरी में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। उन्होंने पहचान अपने बेटे के रूप में की। कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि 22 अप्रैल को अज्ञात युवक का शव रोडवेज के पास मिला था। नियमों के अनुसार उसका शव मोर्चरी में रखवाया गया था। अज्ञात शव का शिनाख्त कराने की वजह से पोस्टमार्टम 72 घंटे बाद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed