{"_id":"5e7b9ac28ebc3e76ac0a96c6","slug":"you-can-also-order-goods-at-home-if-you-wish-haldwani-news-hld378372556","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप चाहें तो सामान घर पर भी मंगा सकते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप चाहें तो सामान घर पर भी मंगा सकते हैं
विज्ञापन
डीएम सविन बंसल।
हल्द्वानी। लॉकडाउन में जिला प्रशासन ने लोगों को आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए बृहस्पतिवार को भी सुबह सात बजे से 10 बजे तक छूट देने का फैसला किया है। डीएम सविन बसंल ने बताया कि होम डिलीवरी की व्यवस्था भी शुरू किए जाने का निर्णय लिया गया है।
होम डिलीवरी करने वाले दुकानदारों को दो घंटे की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। प्रक्रिया यह होगी कि लोग जहां से सामान खरीदते हैं उस दुकानदार को फोन करेंगे। उनकी सूची के आधार पर दुकानदार द्वारा अपने कर्मियों से आवश्यक सामग्री की डिलीवरी ग्राहक के घर पर की जा सकेगी, इसके लिए दुकानदार को डिलीवरी वाहन और उसके चालक का पास डीएसओ कार्यालय से बनवाना पड़ेगा।
एक पास वाहन पर चस्पा करना होगा। दूसरा पास वाहन चालक के पास रहेगा। होम डिलीवरी करने वाले दुकानदार 10 बजे के बाद यानी कि दोपहर 12 बजे तक डिलीवरी करने की छूट होगी। डीएम ने कहा कि इस व्यवस्था का प्रयोग बृहस्पतिवार को किया जाएगा।