फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Yogesh recorded huge margin victory

योगेश ने भारी मतों से दर्ज की जीत

Sun, 23 Aug 2015 01:21 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Sun, 23 Aug 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर इकाई के अध्यक्ष समेत चार पदों के लिए शनिवार को रामलीला मैदान में कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव हुआ।

विज्ञापन


अध्यक्ष पद के प्रत्याशी योगेश शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रुपेंद्र नागर को 521 मतों से हराकर विजय हासिल कर ली। जबकि उपाध्यक्ष पद पर रक्षित वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर गौरव गुप्ता गोलू और संगठनमंत्री पद पर चंद्रशेखर कबडवाल निर्वाचित हुए हैं। 
विज्ञापन


  प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर का चुनाव परिणाम जानने के लिए रामलीला मैदान के बाहर लोगों की काफी भीड़ जमा थी। अपराह्न साढ़े तीन बजे के बाद शुरू हुई मतगणना देर रात सवा 11 बजे समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी मोहन गिरि गोस्वामी ने जैसे ही चुनाव परिणाम की घोषणा की कि विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। मुख्य चुनाव अधिकारी गोस्वामी के मुताबिक अध्यक्ष पद पर योगेश शर्मा को विजयी घोषित किया। योगेश शर्मा को 1309 तथा रुपेंद्र नागर को 785 वोट मिले। जबकि नईम अहमद 39 वोट पर ही सिमट गए।

 रक्षित वर्मा को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें 1163 वोट मिले जबकि विनोद जायसवाल को 832 वोट मिले। गौरव गुप्ता गोलू को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें 1293 वोट मिले जबकि सुभाष कश्यप गुड्डू को 734 वोट मिले।

चुनाव में सर्वाधिक मत पाने का रिकार्ड बनाने वाले चंद्रशेखर कबडवाल को संगठनमंत्री निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें 1374 वोट मिले जबकि अब्दुल रऊफ को 597 वोट मिले।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। मतगणना कार्य के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी के अलावा सहायक चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सिंह चड्ढा, अब्दुल कवि, वीरेंद्र साहनी, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, हरीश पांडेय, युवा अध्यक्ष जसविंदर सिंह भसीन, मीडिया प्रभारी संजय सिंह राजपूत, प्रदेश महामंत्री नवीन वर्मा, व्यापारी नेता दिनेश पंत आदि मौजूद रहे।

मतगणना 22 राउंड चली। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुल 5,919 मतदाताओं में से 2226 ने वोट डाले। जिसमें से पांच वोट निरस्त हो गए। इस तरह कुल 2221 वोटों की गिनती हुई।

 इधर, व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश शर्मा समेत दूसरे निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया तथा जुलूस निकाल कर खुशी मनाई। चुनाव एवं मतगणना के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर इकाई के चुनाव के लिए मतदान आधा घंटा देरी से सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होकर अपराह्न ढाई बजे तक चला। जिसमें 2226 व्यापारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। इसके लिए रामलीला मैदान में पांच पोलिंग बूथ बनाए गए थे।

 शनिवार को बाजार में साप्ताहिक बंदी की वजह से व्यापारियों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह था तथा वोट डालने के लिए सभी बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी हुई थी।

मुख्य चुनाव अधिकारी मोहन गिरि गोस्वामी ने चुनाव संचालन की कमान संभाल रखी थी तथा बार - बार लाउडस्पीकर से यही घोषणा कर रहे थे कि प्रत्याशी मतदान परिसर में वोट न मांगे तथा परिसर को खाली कर दें मगर उनकी इस बात का अधिक असर नहीं हो रहा था।

सभी प्रत्याशी व्यापारियों के सामने हाथ जोड़कर उनसे संपर्क करने में लगे रहे। बाद में पुलिस फोर्स के सहयोग से रामलीला ग्राउंड को खाली कराया जा सका।

सिटी मजिस्ट्रेट हरवीर सिंह और सीओ राजेंद्र सिंह हयांकी, कोतवाल आरएस मेहता ने रामलीला मैदान पहुंच कर चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान वरिष्ठ व्यापारी नेता बाबू लाल गुप्ता, प्रमोद गोयल, अखिलेश नेगी, लख्मी चंद्र आसवानी आदि मौजूद रहे।

 व्यापार मंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने चुनाव चिन्ह जगह जगह टांग रखे थे, साथ ही चुनाव चिन्ह को लेकर प्रचार करने में अंत तक डटे रहे। 


अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रुपेंद्र नागर का चुनाव चिन्ह घंटी था तो उनके समर्थक पार्षद महेंद्र नागर अपने साथियों को साथ लेकर घंटी बजाते हुए रामलीला मैदान गेट के बाहर जुलूस निकालते रहे।

वहीं योगेश शर्मा के समर्थक चुनाव चिन्ह पतंग को लेकर प्रचार करते देखे गए। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी गौरव के समर्थक चुनाव चिन्ह ‘टोपी’ पहन कर घूम रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed