{"_id":"ca44f12c4ec55553a590f6dbcbfcd14d","slug":"yoga-in-ramnagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में किया योगासन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में किया योगासन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Mon, 22 Jun 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
योग दिवस पर रामनगर में कई जगह योग शिविर का आयोजन किया गया। ब्लाक परिसर स्थित युवा कल्याण विभाग में योग का शुभारंभ राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने किया।
विज्ञापन
व्यायाम प्रशिक्षक मो. इसरार अंसारी ने योग के बारे में बताया। ग्राम सांवल्दे की आरती ने भी योग की जानकारी दी। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पीएल वर्मा के साथ सांवल्दे, पूछड़ी, बैड़ाझाल, गांधीनगर, टांडामल्लू, उदयपुरी बंदोबस्ती के ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
शांतिकुंज कल्याण समिति की ओर से जूनियर हाईस्कूल में योग शिविर मनाया गया। नंदा लाइन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विवि शाखा रामनगर और शांतिकुंज हरिद्वार की शाखा रामनगर की ओर से भी योग शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
योग प्रशिक्षक डा. वीके राजपूत ने योग के बारे में बताया। वहीं मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से साप्ताहिक सद्भावना सत्संग हुआ। डिग्री कालेज में 79 बटालियन की ओर से आयोजित योग शिविर में 624 एनसीसी कैंडेट्स ने योगासन किया।
फ्रैंड कालोनी चोरपानी, संस्कृत भारती, आर्ट ऑफ लिविंग और राम मंदिर एवं खत्री सभा भवन में भी योग शिविर लगाया गया।