फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Yellow alert issued for heavy rain again today and tomorrow

आज और कल फिर भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Yellow alert issued for heavy rain again today and tomorrow
हल्द्वानी। इस बार मानसून देर से आया जिसके परिणाम स्वरूप जिले में औसतन काफी कम बारिश हुई है। जनपद में जून में न के बराबर बारिश हुई और जुलाई में अभी तक सिर्फ 78.2 एमएम ही बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर समेत पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

आपदा कंट्रोल कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सामान्यतया जून महीने में औसतन बारिश 178 एमएम और जुलाई में 443 एमएम होती है। जुलाई में 12 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक जिले में औसतन 78.2 एमएम बारिश ही हुई है। हालांकि नैनीताल क्षेत्र में इस बीच काफी बारिश हुई लेकिन यह आंकड़ा जनपद में औसत 200 एमएम तक नहीं पहुंच सका है।
विज्ञापन

इधर मौसम विभाग ने 13 और 14 जुलाई को पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश को लेकर फिर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग जुलाई में अब तक तीन बार अलर्ट जारी कर चुका है। पहली जुलाई को अलर्ट जारी करते हुए चार जुलाई तक भारी वर्षा की चेतावनी दी थी। उसके बाद पांच से नौ जुलाई के बीच भारी वर्षा की चेतावनी जारी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ जुलाई को तीन घंटे में हल्द्वानी में काफी बारिश हुई थी।
इधर पंतनगर कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के अनुसार इस बार मानसून का देर से आना और काफी कमजोर रहना कम बारिश होने का प्रमुख कारण रहा है। उन्होंने बताया कि यहां बंगाल की खाड़ी से मानसून आता है और इस बार हवा की गति कमजोर होने और कम दबाव के क्षेत्र नहीं बनने के कारण ज्यादा बारिश नहीं हुई है। हालांकि अभी आगे उम्मीद की जा सकती है कि अच्छी बारिश होगी।

इधर मंगलवार सुबह कुछ देर रिमझिम बारिश हुई जिससे तापमान में कमी देखने को मिली। अधिकतम तापमान 34.1 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस और मुक्तेश्वर का अधिकतम 21 और न्यूनतम 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed