फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Year Ender 2023: Major accidents of Nainital in year 2023

Year Ender 2023: इन घटनाओं की वजह से याद किया जाएगा नैनीताल, इस वजह से चर्चा में रही सरोवर नगरी, जानें कारण

Fri, 29 Dec 2023 04:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 29 Dec 2023 04:47 PM IST
सार

साल 2023 खत्म होने वाला है। इस साल नैनीताल जिले में कई बड़ी दुघर्टनाएं हुईं जिनमें एक ही परिवार के कई लोगों की मौत ने परिजनों के साथ ही जिले भर के लोगों को झकझोर दिया। आइए जानते है ऐसे ही कुछ घटनाओं के बारे में...

विज्ञापन
Year Ender 2023: Major accidents of Nainital in year 2023
नैनीताल के हादसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 2023 बीतने में अब केवल दो दिन ही शेष हैं। गुजरता साल किसी को राहत दे गया तो कई लोगों को जिंदगी भर का जख्म। जिले में कई बड़ी दुघर्टनाएं हुईं जिनमें एक ही परिवार के कई लोगों की मौत ने परिजनों के साथ ही जिले भर के लोगों को झकझोर दिया। इन दिनों जिले भर में वन्यजीवों की दशहत बनी हुई है। भीमताल क्षेत्र में बीती 7, 9 और 19 दिसंबर को बाघ के हमले में तीन महिलाओं की मौत हो गई। भीमताल से हल्द्वानी तक बाघ और तेंदुओं की दहशत फैली हुई है।

विज्ञापन


5 जनवरी: अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली थी राहत
पांच जनवरी को हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी थी। इससे पूर्व 20 दिसंबर 2022 को उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हल्द्वानी में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। इस पर प्रशासन तैयारियों में जुटा था। इससे बनभूलपुरा क्षेत्र के लोग चिंतित थे। वे सड़क पर आंदोलन कर रहे थे। महिलाएं भी मोमबत्ती लेकर सड़क पर उतरीं। इस बीच दो जनवरी 2023 को प्रभावितों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की, जिस पर सुनवाई हुई और 5 जनवरी को प्रभावितों कोे राहत मिल गई। 
विज्ञापन


2 अगस्त: युवती की हत्या
नैनीताल घूमने आई युवती की उसके साथ आए युवकों ने हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने मुरादाबाद निवासी गुलजार को गिरफ्तार कर लिया था। 

22 अगस्त: रेरा पर रार
हल्द्वानी में युवा किसान संघर्ष मोर्चा के तले किसानों ने रेरा के खिलाफ कई दिन तक आंदोलन किया। 22 अगस्त को रैली निकाली। नतीजतन रेरा पर सख्ती दिखाने में प्रशासन को नरम होना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


9 अगस्त: नैनीताल में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में भूस्खलन
नैनीताल में बीते नौ अगस्त को नैनीताल के समीप रूसी बाईपास पर बन रहे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर की तलहटी में भारी भूस्खलन हो गया था। इस दौरान परिसर में रखा लाखों का सामान भूस्खलन की भेंट चढ़ गया, जिसके चलते प्लांट का कार्य भी रोकना पड़ा था। 
 

23 सितंबर: भूस्खलन की भेंट चढ़ा दो मंजिला मकान
नैनीताल में 23 सितंबर को नैनीताल के मल्लीताल चार्टन लॉज क्षेत्र में भूस्खलन के दौरान दो मंजिला मकान गिर गया जिसके मलबे से दो अन्य मकान भी क्षतिग्रस्त हुए थे। वहीं 22 परिवारों को लगभग एक माह के लिए अपना घर छोड़ना पड़ा था। 

11 अक्तूबर: हल्द्वानी में एक दृष्टिबाधित संस्था में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में संस्था के तत्कालीन महासचिव व संचालक श्याम धानक के खिलाफ 11 अक्तूबर को काठगोदाम थाने में विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो, छेड़छाड़ और धमकी की धारा में केस दर्ज हुआ। 13 अक्तूबर को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। 14 अक्तूबर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।


8 अक्तूबर: बस हादसे में सात लोगों की जान गई
नैनीताल में आठ अक्तूबर को नैनीताल कालाढूंगी रोड पर अनियंत्रित होकर पर्यटकों की बस खाई में गिर गई थी। पुलिस ने रात को रेस्क्यू कर घायलाें को अस्पताल पहुंचाया था। हादसे में हिसार हरियाणा के सात लोगों की मौत हुई थी। 
 

12 नवंबर: अग्निकांड
12 नवंबर को दिवाली की रात नवाबी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लगी, इसमें तीन श्रमिकों की जलकर मौत हो गई।

17 नवंबर: कैंपर खाई में गिरा, नौ लोगों की हुई मौत
नैनीताल में 17 नवंबर को छीड़ाखान-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर कैंपर खाई में गिरा, नौ की मौत हो गई। इसके एक सप्ताह बाद 25 नवंबर को नैनीताल के समीप सौड़ देवीपूरा सड़क में पर्यटकों की कार खाई में गिर गई। रामपुर निवासी पांच पर्यटकों की मौत हुई। 

दिसंबर
गुजरते साल में जिले भर में वन्यजीवों की दशहत बनी हुई है। भीमताल क्षेत्र में बीती 7, 9 और 19 दिसंबर को बाघ के हमले में तीन महिलाओं की मौत हो गई। अभी भी भीमताल से हल्द्वानी तक हिंसक वन्यजीवों की दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed