फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Yatin became the president of the student union in kumoun university Nainital

कुमाऊं विवि चुनाव: यतिन बने छात्र महासंघ अध्यक्ष, एबीवीपी ने बताया अपना प्रत्याशी तो बोले- मैं निर्दलीय

Thu, 01 Oct 2026 11:18 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Thu, 01 Oct 2026 11:18 PM IST
सार

कुमाऊं विवि छात्र महासंघ चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। हल्द्वानी के यतिन पांडे अध्यक्ष घोषित किए गए। एबीवीपी ने उन्हें अपना प्रत्याशी बताया, जबकि यतिन ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही।

विज्ञापन
Yatin became the president of the student union in kumoun university Nainital
यतिन पांडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के चुनाव में बृहस्पतिवार को सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव के बाद एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी के यतिन पांडे को छात्र महासंघ का अध्यक्ष घोषित किया गया। एबीवीपी ने उन्हें अपना प्रत्याशी बताया जबकि यतिन ने कहा कि उन्होंने निर्दलीय चुुनाव लड़ा था। इससे पहले धनबल-बाहुबल की आशंका पर चुनाव कार्यक्रम दो घंटे बाधित रहा।

विज्ञापन


नव निर्वाचित छात्र महासंघ अध्यक्ष यतिन पांडे ने कहा कि वह निर्दलीय बने हैं। उन्होंने इस जीत का श्रेय अपने चाचा विपिन पांडे, पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष व युवा कांग्रेस नेता हिमांशु कबड्वाल और उनके छोटे भाई निवर्तमान महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड्वाल को दिया। उन्होंने कहा कि वह पहले निर्दलीय विश्वविद्यालय प्रतिनिधि बने थे, अब महासंघ अध्यक्ष भी निर्दलीय बने हैं।

विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. मनोज कुमार आर्या ने बताया कि अध्यक्ष पद पर यतिन पांडे, उपाध्यक्ष पद पर राजकीय महाविद्यालय सितारगंज के जितेंद्र सिंह धामी, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर राजकीय महाविद्यालय गदरपुर की सुपर्णा भक्त, सचिव पद पर एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा के संचित सिंह, संयुक्त सचिव पद पर राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर की उदिती पांडे और कोषाध्यक्ष पद पर पीएमजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के भुवन चंद्र जोशी निर्विरोध चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव संपन्न कराने में प्रो. ललित तिवारी, प्रो. गीता तिवारी, प्रो. एचसीएस बिष्ट, प्रो. महेंद्र राणा, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ. मोहित रौतेला, डॉ. दीपक मेलकानी, डॉ. विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

एबीवीपी का पटका पहनाने पर हंगामा
जीत के तुरंत बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष यतिन पांडे का स्वागत किया और उन्हें एबीवीपी का स्कार्फ पहना दिया। एबीवीपी ने दावा किया कि यतिन उनके प्रत्याशी हैं। इस पर दूसरे प्रतिद्वंद्वी काला झंडा संगठन ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। संगठन के पदाधिकारियों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यतिन पांडे उनके प्रत्याशी हैं और एबीवीपी जबरन जीत का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।

मैं लंबे समय से एबीवीपी का निष्ठावान कार्यकर्ता रहा हूं, लेकिन इस बार मैंने विश्वविद्यालय प्रतिनिधि का चुनाव निर्दलीय लड़ा था और छात्र महासंघ का अध्यक्ष भी मैं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ही जीता हूं। मेरी प्राथमिकताएं हैं कि मैं कॉलेजों में प्लेंसमेंट, रोजगारपरक पाठ्यक्रम और शिक्षकों की मानदेय को लेकर काम करूं। - यतिन पांडे, नवनिर्वाचित अध्यक्ष

एसएसपी की ई-मेल के बाद दो घंटे देरी से शुरू हुआ मतदान
कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के चुनाव में बृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी की ओर से कुलपति और डीएसडब्ल्यू को भेजी गई एक ई-मेल के बाद चुनावी प्रक्रिया को अचानक रोक दिया गया। पुलिस प्रशासन को खुफिया इनपुट मिले थे कि कुछ विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को धनबल और बाहुबल के आधार पर डराया धमकाया गया है। पुलिस ने चुनाव से पहले सभी मतदाताओं की काउंसलिंग और ब्रीफिंग कराने की हिदायत दी। चुनाव प्रक्रिया रुकने की खबर मिलते ही छात्र नेताओं ने मतदान केंद्र पर विरोध जताना शुरू कर दिया जिससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूर्व छात्र महासंघ के अध्यक्ष आशीष कबड़वाल ने आत्मदाह की धमकी तक दे डाली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल डीएसडब्ल्यू बोर्ड और प्रॉक्टर बोर्ड की आपातकालीन बैठक बुलाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि चुनाव स्थगित नहीं होगा और संशोधित चुनावी अधिसूचना जारी कर करीब दो घंटे की देरी से, यानी सुबह 10 बजे के बजाय 11:45 बजे मतदान शुरू कराया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि काउंसलिंग में सभी प्रतिनिधि नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed