फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Yashpal Arya has demanded video recording of the vote counting in the District Panchayat President election

Uttarakhand News: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की मतगणना की वीडियो रिकॉर्डिंग हो : नेता प्रतिपक्ष

Wed, 13 Aug 2025 11:36 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 13 Aug 2025 11:36 AM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजकर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मतगणना की वीडियो रिकाॅर्डिंग कराने की मांग की है। 

विज्ञापन
Yashpal Arya has demanded video recording of the vote counting in the District Panchayat President election
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजकर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मतगणना की वीडियो रिकाॅर्डिंग कराने की मांग की है। राज्य निर्वाचन आयुक्त को भेजे पत्र में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 14 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाॅक प्रमुखों के लिए मतदान व मतगणना होनी है। उनका कहना है कि इन चुनावों में मतदाताओं की संख्या दहाई में होती है। हार-जीता का अंतर बेहद कम होता है। कभी-कभी प्रत्याशियों को बराबर-बराबर मत मिलते हैं। ऐसे में मतगणना की प्रक्रिया पारदर्शी और त्रुटिहीन होनी चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग को सुझाव दिया है कि मतगणना की समस्त प्रक्रिया की वीडियो रिकाॅर्डिंग कराई जाए। कहा कि इससे परिणामों पर जनता का विश्वास बढ़ेगा।

विज्ञापन

 

जिलाध्यक्ष ने भी जताई गड़बड़ी की आशंका
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने कहा कि सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी को परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को अपनी जमीन खिसकती दिख रही है लिहाजा वह जिला पंचायत चुनाव की मतगणना में गड़बड़ी कर सकती है। जिस तरह से भाजपा सरकार पूरे देश में वोटों की चोरी कर रही है, उसी का अंदेशा पंचायत चुनाव में भी है।

विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार के इशारे पर प्रशासन ने बेवजह की आपत्तियों के नाम पर कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी को चार घंटे तक कमरे में बैठाए रखा। कांग्रेस संगठन के पुरजोर विरोध के सामने सरकार की पुष्पा नेगी के नामांकन को रद्द करने की मंशा सफल नहीं हो पाई। कहा कि जिले में कांग्रेस समर्थित ब्लॉक प्रमुख चुनाव जीत रहे हैं। दावा किया कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी कांग्रेस ही जीतेगी। किसी भी स्थिति में जनता की ओर से कांग्रेस प्रत्याशियों को दिया आशीर्वाद लूटने नहीं दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव पर नजर रखने को कांग्रेस ने गठित की अधिवक्ताओं की लीगल टीम
जिला कांग्रेस कमेटी ने हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं की 10 सदस्यीय लीगल टीम गठित की है। यह टीम जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाॅक प्रमुखों के चुनाव पर नजर रखेगी। चुनाव में कहीं कोई धांधली नजर आने पर लीगल टीम विधिक कार्रवाई करेगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने बताया कि हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश तिवारी की अध्यक्षता में लीगल टीम का गठन किया गया है। उनके अनुसार भाजपा पंचायत चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। ऐसे में जिला पंचायत और ब्लाॅक प्रमुखों के लिए होने वाले निर्वाचन में बीजेपी किसी भी स्तर पर धांधली कर सकती है। कहा कि ऐसी किसी भी हरकत पर नजर रखने के लिए अधिवक्ताओं की टीम बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed