{"_id":"577eb4824f1c1be6567fb024","slug":"would-not-have-to-stand-in-line-for-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट के लिए कतार में नहीं होना पडे़गा खड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट के लिए कतार में नहीं होना पडे़गा खड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो,लालकुआं(नैनीताल)।
Updated Fri, 08 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के साधारण टिकट विंडो पर यात्रियों के बढ़ रहे दबाव को देखते हुए अब विभाग ने रेलवे स्टेशन पर एटीबीएम यानी आटोमेटिक टिकट बैंडिंग मशीन स्थापित किए जाने का निर्णय लिया है। अब यात्री अपने कार्ड को रिचार्ज कर प्लेटफार्म टिकट व यात्रा टिकट के साथ एमएसटी भी एटीबीएम प्लान द्वारा बना सकेंगे।
अक्सर रेलवे स्टेशनों के टिकट घरों में साधारण टिकट खरीदने के लिए लंबी लंबी कतारें लगना आम बात है। पैसेंजर ट्रेनों में यात्रा करने से पूर्व घंटों लाइन लगाकर इंतजार करना और फिर दौड़कर प्लेटफार्म पर लगे एफओबी की सीढ़ियों को पार करना किसी बड़ी समस्या से कम नहीं माना जाता है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए काठगोदाम, हल्द्वानी व लालकुआं रेलवे स्टेशन में एटीबीएम स्थापित किए जाने का फैसला किया है।
रेलवे ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर पिछले दिनों एटीबीएम का ट्रायल लिया है। जिसके सफल प्रयोग के बाद अब लालकुआं जंक्शन के पीआरएस कार्यालय में दो एटीबीएम स्थापित करने का निर्णय लिया है। स्टेशन के वाणिज्य निरीक्षक जोगेंदर सिंह के मुताबिक खास तौर पर जंक्शन में पैसेंजर यात्रियों के दबाव को ध्यान में रखते हुए बरेली, काशीपुर, रामपुर, मुरादाबाद, दिल्ली व काठगोदाम रूट पर यात्रा करने वाले लगभग पांच हजार से अधिक यात्री एटीबीएम सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
ऐसे कर सकेंगे एटीबीएम का प्रयोग
लालकुआं। दैनिक यात्रा करने वालों के लिए एटीबीएम के लिए पचास रुपये का एक प्रीपेड कार्ड खरीदना होगा। जिसका विभाग में हाथोंहाथ पंजीकरण किया जाएगा। यात्री अपने गंतव्य के अनुसार रिचार्ज कर एटीबीएम से टिकट लेकर सुगम यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। इस प्लान के लिए फिलहाल रेलवे द्वारा 200 प्रीपेड कार्ड भी टिकट विंडो पर उपलब्ध करा दिए गए है।