फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Worship materials warehouse on fire, scorching aged

पूजा सामग्री के गोदाम में आग लगी, वृद्ध झुलसा 

Sat, 31 Dec 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी Updated Sat, 31 Dec 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Worship materials warehouse on fire, scorching aged
शार्ट सर्किट से जलकर खाक हुई कार - फोटो : SELF

सदरबाजार स्थित पूजा सामग्री के गोदाम में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई। गोदाम में सो रहे वृद्ध को पड़ोसियों की मदद से बाहर निकाला गया, लेकिन वृद्ध बुरी तरह झुलस गए। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन हजारों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। 

विज्ञापन


सदरबाजार में सियाराम गुप्ता का भूतल पर मकान और प्रथम तल पर पूजा सामग्री का गोदाम है। शुक्रवार रात गोदाम में व्यवसायी परिवार के वृद्ध सुरेश गुप्ता (65) बीमारी के चलते आराम कर रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच गोदाम में आग लग गई। धुआं उठने पर व्यवसायी परिवार और पड़ोसियों को जानकारी मिली। पड़ोसियों की मदद से बीमार वृद्ध को बाहर निकाला गया, लेकिन वह काफी झुलस गए थे। आग को देखते ही व्यवसायियों में खलबली मच गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। झुलसे वृद्ध को एसटीएच में भर्ती कराया गया। अस्पताल में वृद्ध की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड के प्रयास से आग फैल नहीं सकी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed