फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Worship in Ramnagar

गर्जिया माता के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Worship in Ramnagar
रामनगर गर्जिया मंदिर में माता के दर्शन करने पहुंचे श्रृद्धालु कतार में लगे हुए। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। शनिवार को नवरात्रि के पहले दिन गर्जिया देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। माता गर्जिया के दर्शन करने आसपास के अलावा यूपी से भी श्रद्धालु आते हैं। गर्जिया मंदिर में सुरक्षा को लेकर पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। बता दें कि कोरोना के कारण दो साल से मां गर्जिया मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए थे, लेकिन इस बार कोरोना की रफ्तार कम होने पर मां गर्जिया मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडे ने बताया कि पहले दिन मां के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए गए थे। सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचे और सभी ने मां गर्जिया से सभी के सुख समृद्धि की कामना की। गर्जिया चौकी प्रभारी मनोज नयाल ने बताया कि नवरात्रि के दौरान गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed