फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Worship By Cm Dhami in Birthplace

मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव हड़खोला पहुंचकर ईष्टदेव हरिचंद के मंदिर में की पूजा अर्चना

Thu, 26 May 2022 12:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
Worship By Cm Dhami in Birthplace
अपने पैतृक गांव हड़खोला के हरीचंद मंदिर में पूजा अर्चना करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। संवा - फोटो : PITHORAGARH

डीडीहाट/थल। एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार सुबह हेलिकॉप्टर से अपने पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपने ईष्ट देवता हरिचंद के मंदिर में पूजा, अर्चना की। पैतृक गांव हड़खोला में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह भंडारी, वीरेंद्र बोरा आदि ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


सीएम ने पूजा के बाद डीएम डॉ. आशीष चौहान से मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए हो रहे कार्यों की जानकारी मांगी। मौके पर मौजूद आरडब्ल्यूडी के बीएम आर्या ने निर्माण कार्य की प्रगति बताई। इस एसपी लोकेश्वर सिंह, एडीएम फिंचाराम चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बाद में मुख्यमंत्री ने पांखू क्षेत्र के प्रसिद्ध कोटगाड़ी स्थित भगवती मंदिर पहुंचकर पूजा की। इसके बाद वह हेलिकॉप्टर से खटीमा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन




जिला पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाकरण स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चंपावत में होने जा रहा उप चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए यहां के पार्टी कार्यकर्ताओं से भी अपने स्तर से एक अपील करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दौरान डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल, पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, वरिष्ठ नेता केदार जोशी, राजेंद्र देवलाल, भूपेश पंत, गोपू महर, वीरेंद्र साह, राजेंद्र जोशी, राजेश शर्मा आदि रहे।

 

सेना के हेलीपैड में उतरकर भरा ईंधन

पिथौरागढ़ से आते समय मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर ईंधन भरने के लिए धारचूला में सेना के हेलीपैड पर रुका। इस दौरान डीएम डॉ. आशीष चौहान, सेना के कर्नल राहुल राज ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट किया। मुख्यमंत्री ने डीएम और रेजीमेंट के कर्नल से बातचीत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed