{"_id":"6115857a8ebc3e5de540c114","slug":"world-elephant-day-elephants-were-fed-jaggery-bread-and-sugarcane-haldwani-news-hld434383480","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी दवस मनायाविश्व हाथी दिवस : हाथियों को गुड़, ब्रेड और गन्ना खिलाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी दवस मनायाविश्व हाथी दिवस : हाथियों को गुड़, ब्रेड और गन्ना खिलाया गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर/कालाढूंगी (नैनीताल)। विश्व हाथी दिवस पर कार्बेट पार्क के बिजरानी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में हथिनी लक्ष्मी और आशा को फल, गन्ना, ब्रेड, कटहल और गुड़ खिलाया गया।
कार्बेट पार्क के एसडीओ रमाकांत तिवारी ने बच्चों को बताया कि कार्बेट में पहले 1035 हाथी थे, जिनकी संख्या बढ़कर 1226 हो गई हैं। इस मौके पर बच्चों ने हाथियों के साथ फोटो खिंचवाई। बताया कि दो अगस्त को सावन का जन्मदिन मनाया जाता है। सावन का फेसबुक अकाउंट भी है, जिससे लोग उसे जान सके। इस मौके पर बिजरानी रेंजर वीरेंद्र पाल समेत अनेक वनकर्मी मौजूद रहे।
इधर, कालाढूंगी के फतेहपुर-गदगदिया हाथी कॉरिडोर में जागरूकता रैली को वन क्षेत्राधिकारी अमित ग्वासाकोटी ने रवाना किया। रैली में वन कर्मी, स्कूली बच्चे, वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया और कॉर्बेट ग्राम विकास समिति छोटी हल्द्वानी के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर बच्चों के बीच प्रतियोगिता भी हुई। रैली में कॉर्बेट ग्राम विकास समिति अध्यक्ष राजकुमार पांडे, मोहन पांडे, इंद्र सिंह बिष्ट, वन कर्मी हिमांशु जोशी, प्रकाश भट्ट आदि मौजूद रहे।