फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Workers stopped work against the exploitation of the contractor in CIMAP

सीमैप में ठेकेदार के शोषण के खिलाफ श्रमिकों ने किया काम बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Workers stopped work against the exploitation of the contractor in CIMAP
पंतनगर में श्रमिकों से वार्ता करते एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। केंद्रीय औषधि एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) के श्रमिकों ने सोमवार को नवनियुक्त ठेकेदार पर आर्थिक शोषण का रोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया। श्रमिकों ने विरोध स्वरूप काम बंद कर प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने सीमैप प्रबंधन से वार्ता कर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने सहित श्रमिकों से काम पर लौटने को कहा।
विज्ञापन

सीमैप के लगभग सौ एकड़ क्षेत्र में औषधीय व सगंध पौधों पर शोध कार्य किए जाते हैं। इसके लिए प्रतिवर्ष टेंडर प्रक्रिया अपनाकर वाह्य सेवादाता एजेंसी के माध्यम से लगभग 70 श्रमिकों से खेती संबंधी कार्य कराया जाता है। बता दें कि सीमैप में श्रमिक वही काम करते हैं बस ठेकेदार बदलते रहते हैं। बीते अगस्त में रानीखेत (अल्मोड़ा) की गौतम सर्विसेज नामक फर्म को इस कार्य का ठेका सौंपा गया है।
विज्ञापन

ठेका कर्मियों ने बताया कि नवनियुक्त ठेकेदार की ओर से अनाधिकृत फार्म भरवाकर प्रति श्रमिक छह हजार रुपये की मांग की जा रही है। रुपये न देने पर काम से हटाने की धमकी दी जा रही है। साथ ही कुछ ठेका कर्मियों का स्वास्थ्य बीमा कार्ड भी नहीं बनाया गया है। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा व पूर्व विधायक शुक्ला ने सीमैप प्रबंधन से वार्ता कर श्रमिकों का अहित न होने देने के लिए ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने सहित श्रमिकों से काम पर जाने को कहा। इस दौरान महेंद्र वाल्मीकि, सचिन शुक्ला, अनुज यादव, विशाल कुमार, पूजा, नगमा, राजकुमार सहित सभी ठेका कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिली थी कि सीमैप में ठेकेदार के शोषण के खिलाफ श्रमिकों ने काम बंद कर दिया है। यहां पहुंचकर श्रमिकों व प्रबंधन से वार्ता की है। श्रमिकों की जो भी जायज मांगे होंगी उनहें जल्द पूरा किया जाएगा। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

- कौस्तुभ मिश्रा, एसडीएम किच्छा।
संज्ञान में आया है कि ठेकेदार की ओर से श्रमिकों से छह हजार रुपये की मांग की जा रही है। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। जल्द ही ठेकेदार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. आरसी पडलिया, प्रभारी वैज्ञानिक सीमैप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed