फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Workers from Kuwaiti Administrative Building on Today

कुविवि प्रशासनिक भवन के कर्मी आज से कार्य बहिष्कार पर 

Tue, 25 Apr 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल Updated Tue, 25 Apr 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
Workers from Kuwaiti Administrative Building on Today
प्रदर्शन करते विवि कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने सोमवार को हल्द्वानी के एक छात्र नेता द्वारा परीक्षा नियंत्रक एवं विवि कर्मियों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना की निंदा की है। घटना के तुरंत बाद संघ की विवि प्रशासनिक भवन में आपात बैठक हुई। तय किया गया कि प्रशासनिक भवन के कर्मी मंगलवार से कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। जब तक विवि कर्मियों को सुरक्षा नहीं मिलती, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। कार्य बहिष्कार आंदोलन को डीएसबी परिसर, भीमताल परिसर व अल्मोड़ा परिसर के कर्मचारियों ने भी समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने घटना के विरोध में नारेबाजी भी की। बाद में कुलपति को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान संघ के अध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट, महासचिव नवल किशोर बिनवाल, संघ के संरक्षक नरेंद्र सिंह रजवार, कैलाश बिष्ट, विपिन जोशी, जय सिंह, तारा रैखोला, पान सिंह, पुष्पा सिंह, मीरा शर्मा, हेमा बिष्ट, शोभा आर्या, पार्वती आर्या, डीएसबी परिसर के अध्यक्ष दिनेश चंद्र आर्य व महासचिव गणेश बिष्ट आदि थे। इधर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट व महामंत्री जगमोहन रौतेला ने शिक्षणेत्तर कर्मियों के कार्य बहिष्कार आंदोलन को समर्थन दिया है। 
विज्ञापन




मामला गंभीर है, लेकिन इससे विवि के अधिकारियों और कर्मियों को विचलित होने की जरूरत नहीं है। विवि कर्मियों के मंगलवार से कार्य बहिष्कार पर जाने के संबंध में ज्ञापन मिला है। पर मैं मंगलवार को कर्मियों से वार्ता करूंगा। उनकी सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाएगी, ताकि कर्मियों को कार्य बहिष्कार पर जाने को मजबूर न होना पड़े। कर्मचारियों की भावनाओं और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। 
विज्ञापन

- प्रो. दिनेश कुमार नौड़ियाल, कुलपति, कुविवि। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed