फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   worker killed by tiger in Dhikala range of Corbett

Tiger Killed worker: कॉर्बेट की ढिकाला रेंज में बाघ ने एक और श्रमिक को बनाया निवाला, झाड़ियां काट रहा था मजदूर

Thu, 23 Nov 2023 01:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 23 Nov 2023 01:43 PM IST
सार

ढिकाला रेंज में एक बार फिर से बाघ ने श्रमिक पर हमला कर मारा डाला। गुरुवार की सुबह श्रमिक ढिकाला कैंपस के बाहर झाड़ियां काट रहा था, तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ के हमले के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
worker killed by tiger in Dhikala range of Corbett
बाघ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला रेंज में एक बार फिर से बाघ ने श्रमिक पर हमला कर मारा डाला। गुरुवार की सुबह श्रमिक ढिकाला कैंपस के बाहर झाड़ियां काट रहा था, तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया। यह देख वन कर्मियों ने हल्ला करते हुए करीब 12 राउंड फायरिंग की, तब जाकर बाघ श्रमिक के शव को छोड़कर जंगल में भाग गया। बाघ के हमले के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


ढिकाला कैंपस के बाहर झाड़ियों को काट रहे 55 वर्षीय नेपाली मूल के रामू नाम के श्रमिक पर सुबह के समय बाघ ने हमला कर दिया। बाघ श्रमिक को उठाकर जंगल की ओर ले गया। यह देख वहां मौजूद लोगों व वन कर्मियों ने हल्ला किया। इसके बाद वन कर्मियों ने करीब 12 राउंड फायरिंग की, तब जाकर बाघ ने श्रमिक के शव को छोड़ा और वहा से जंगल की ओर भाग गया। बाघ के हमले में मारे गए श्रमिक की मौत से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी सहित अन्य वनाधिकारी मौके पर पहुंचे। श्रमिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामनगर लाया जा रहा है। एक माह के भीतर ढिकाला में बाघ के हमले में दूसरे श्रमिक की मौत हो गई है। इससे पहले 12 नवंबर को नेपाली मूल के 22 वर्षीय शिवा गुरुम पर भी बाघ ने हमला कर मार दिया था। पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि ढिकाला कैंपस के पास झाड़ी कटान का काम किया जा रहा था, इसी दौरान बाघ ने श्रमिक पर हमला किया और उसे मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed