फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Worker dies after being hit by tree trunk

Nainital News: पेड़ के तने की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:42 AM IST
विज्ञापन
Worker dies after being hit by tree trunk
रामनगर (नैनीताल)। ज्वाला वन क्षेत्र के लॉट नंबर 80 में काम करते समय शुक्रवार की देर शाम पेड़ के तने की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर जिले के शक्तिफार्म के ग्राम वेंकटपुर निवासी मधुसूदन मांझी (47) पुत्र निशिकांत मांझी ज्वालावन क्षेत्र में वन निगम लॉट नंबर 80 में काम कर रहा था। शुक्रवार शाम करीब छह बजे तेज हवाओं के चलने से एक पेड़ का तना टूट कर मधुसूदन मांझी के ऊपर गिर गया। गंभीर रूप से घायल को अन्य मजदूर रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed