{"_id":"67b4e71d2c321830730fbc8e","slug":"work-will-be-done-on-the-ground-to-prevent-landslides-patni-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-106840-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन रोकने के लिए धरातल पर होगा काम : पाटनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन रोकने के लिए धरातल पर होगा काम : पाटनी
Wed, 19 Feb 2025 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत ढुंगशिल स्थित पहाड़ी पर लंबे समय से भूस्खलन होने और पानी के रिसाव की समस्या को हल करने के लिए भू तकनीकी विशेषज्ञ भास्कर पाटनी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ पहाड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन वाली जगहों को देखा। साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भूस्खलन रोकने के लिए किए गए कार्यों की जानकारी ली। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टीईसी सलाहकार और भू-तकनीकी विशेषज्ञ भास्कर पाटनी ने कहा कि ढुंगशिल की पहाड़ी का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद जांच की रिपोर्ट तैयार करके सिंचाई विभाग को देंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद भूस्खलन और पलायन को रोकने के लिए डीपीआर तैयार की जाएगी। साथ ही भूस्खलन और मिट्टी के धंसाव को रोकने के लिए धरातल पर काम किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों के साथ खूपी गांव का भी निरीक्षण कर गांवों में बढ़ती दरारों और पहाड़ी के भूस्खलन को लेकर भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस दौरान ईई बिजेंद्र कुमार, एसडीओ महेंद्र पाल सिंह, जेई शंकर आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन