{"_id":"6530abe2786a7a3d130b2764","slug":"work-was-not-done-on-cm-pushkar-singh-dhami-announcements-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Pushkar Singh Dhami: सीएम धामी की घोषणाएं फाइलों तक सीमित...रिकॉर्ड देख सभी रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Pushkar Singh Dhami: सीएम धामी की घोषणाएं फाइलों तक सीमित...रिकॉर्ड देख सभी रह जाएंगे हैरान
Thu, 19 Oct 2023 09:39 AM IST
हीरा मेहरा
हरीश चंद्र पांडे, संवाद
हरीश चंद्र पांडे, संवाद
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 19 Oct 2023 09:39 AM IST
सार
सीएम पुष्कर सिंह धामी शासन और जिले स्तर के अधिकारियों को मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने के भले ही निर्देश देते आ रहे हैं, पर जिले के लिए पिछले छह साल में की गईं घोषणाएं धरातल पर उतरती नजर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम पुष्कर सिंह धामी शासन और जिले स्तर के अधिकारियों को मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने के भले ही निर्देश देते आ रहे हैं, पर जिले के लिए पिछले छह साल में की गईं 239 घोषणाएं धरातल पर उतरती नजर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन
इसका एक कारण शासन स्तर पर अधिकतर घोषणाओं का लंबित होना भी है जिसका असर जिले के विकास कार्यों में पड़ रहा है। शासन स्तर पर घोषणाओं के लंबित होने का कारण बजट का स्वीकृत न होना और अन्य कारण है। वहीं जिले स्तर पर कुछ समस्याओं के चलते कई फाइलें अटकी हुईं हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2022-23 : 145 में महज चार पर अमलीजामा
वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री धामी की ओर से जिले में कुल 145 घोषणाएं की गई हैं। इनमें महज 4 घोषणाएं पूरी हुईं जबकि शासन स्तर पर 95 और जिला स्तर पर 46 घोषणाएं लंबित हैं।
विज्ञापन
जिला स्तर पर लंबित सीएम की घोषणाओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही शासन स्तर पर लंबित फाइलों को लेकर संबंधित विभागों के सचिवों से वार्ता की जाएगी जिससे लंबित घोषणाओं पर काम किया जा सके। - दीपक रावत, कुमाऊं आयुक्त।